एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में बड़ा हादसा: मोहर्रम के जुलूस में ताजिया में फैला करंट, एक की मौत, मची भगदड़

Aligarh News:ताजिया नीवरी मोड़ पर रहमानिया मस्जिद के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टकरा गया. जिससे करंट आने से तीन युवक झुलस गए.एक की मौत हो गयी, दो की हालत नाजुक है.

UP News: अलीगढ़ में मोहर्रम के जुलूस के दौरान उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ताजिया के जुलूस 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकरा गया. इसमें तीन युवक झुलस गे, जबकि इस हादसे एक युवक की मौत हो गयी. घटना रोरावर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर गोंडा रोड की है.

जानकारी के मुताबिक हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले जा रहे मोहर्रम जुलूस में ताजिया बारिश में भीगने के कारण 40 फीट ऊंचा था. यह ताजिया नीवरी मोड़ पर रहमानिया मस्जिद के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टकरा गया. टकराव के साथ ही ताजिया में करंट फैल गया, जिससे तीन युवक बुरी तरह झुलस गए.

हादसे के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने अरमान खान (20 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बनी हुई है. तीसरे युवक का भी इलाज जारी है.

परिवार में मातम

हादसे की खबर सुनते ही मृतक अरमान खान के परिवार में कोहराम मच गया. पड़ोसी मोहम्मद नसीफ ने बताया कि अरमान का छह महीने का एक बेटा है, और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने और कोई कानूनी कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया है.

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी मयंक पाठक ने बताया कि हादसा 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से ताजिया के टकराने के कारण हुआ. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. मामले की जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों के मुताबिक जुलूस के दौरान बिजली बंद कर दी जाती है, बावजूद इसके बिजली बंद नहीं की गयी जिस कारण ये हादसा हो गया. वहीं कुछ लोगों ने ताजिया की उंचाई को लेकर भी सावाल उठाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget