एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में हाईवे पर गोली मारकर लूट, दो दिन पहले ही खरीदी गई कार लूटकर फरार हुए बदमाश

Aligarh Crime News: पीड़ित दिनेश कुमार देर रात अपनी कार से लौट रहे थे, तभी रास्ते में चार बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करते हुए उनके पेट में गोली मार दी.

Aligarh Loot News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में यमुना एक्सप्रेस हाईवे (Yamuna Expressway) दो बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर लूट (Loot) की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश उनसे दो दिन पहले खरीदी गई कार को लूटकर फरार हो गए. उस वक्त कार में पीड़ित के साथ उसका बेटा भी था. जिसके साथ बदमाशों ने मारपीट की, जिससे वो बेहोश हो गया. वहीं गंभीर रूप से घायल शख्स को जेएन मेडिकल कॉलेज (JN Medical College) में भर्ती कराया गया, लेकिन उनका हालत को देखते हुए नोएडा (Noida) रेफर कर दिया गया है.

खबर के मुताबिक थाना टप्पल के कृपालपुर के रहने वाले दिनेश कुमार रात को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. तभी यमुना एक्सप्रेस-वे हाईवे के पास अपाचे सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया. इस दौरान दिनेश को साथ उनका बेटा भी मौजूद था. बदमाशों ने दिनेश को कार से उतारा और फिर मारपीट करते हुए उसे गोली मार दी. इसके बाद उन्होंने बेटे के साथ भी मारपीट की. और उनकी आई 10 कार लूटकर फरार हो गए. जिसके बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा रेफर कर दिया गया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

पुलिस की 5 टीमें गठित की गईं
मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि दिनेश कुमार ने 2 दिन पहले ही आई 10 कार खरीदी थी. जब वह गाड़ी से अपने घर जा रहे थे. तभी सिमरौठी चौकी के हाईवे के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट करते हुए पेट में गोली मार दी और उनकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए. एसपी ग्रामीण ने कहा कि इस घटना के खुलासे, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- UP MLC Elections: अखिलेश यादव के लिए नया चैलेंज, क्या विधान परिषद में सपा को मिलेगी नेता विपक्ष की कुर्सी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget