एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: मायावती ने अलीगढ़ में भरी हुंकार, बोली-'धन्ना सेठों के सहारे पर चल रही सरकार'

अलीगढ़ में मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के द्वारा केवल धन्ना सेठों का भला किया गया है. गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है.

Lok Sabha Election 2024: अलीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय के समर्थन में सासनी गेट स्थित महेश्वरी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची बसपा सुप्रीमो एवं यूपी की पूर्व मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार और इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए जमकर कटाक्ष करते हुए एक बार फिर ईवीएम वोटिंग मशीनों को भी कटघरे में खड़ा कर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया.

जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा यदि इस बार ये चुनाव फ्री एंड फेयर होता है, ओर आम चर्चा के मुताबिक ईवीएम वोटिंग मशीनों में कोई गड़बड़ी आदि नहीं कि जाती हैं, ओर इस बार चुनाव में इनकी चल रही कोई भी पुरानी एवं नई नाटक बाजी,जुमलेबाजी एवं गारंटी आदि भी काम में आने वाली नहीं है, बहन कुमारी मायावती के द्वारा विपक्ष पर जमकर तंज कसे हैं बहन कुमार मायावती का कहना है. मौजूदा सरकार में गरीब दलित अल्पसंख्यक लोगों का हक छीनने का काम किया जा रहा है युवा बेरोजगार घूम रहे है.

'सरकार के द्वारा दलितों का हो रहा हनन'
मायावती ने यह भी कहा कि युवाओं को किसी भी तरह की नौकरी मौजूदा सरकार के द्वारा नहीं दी जा रही. दलितों का सरकार के द्वारा हनन किया जा रहा है. बसपा सुप्रीमो का कहना है. जो लोगों की मांग थी उसी को आकलन करते हुए अलीगढ़ मथुरा और हाथरस के प्रत्याशियों को कमान सौंपी गई है. बसपा सुप्रीमो के द्वारा कांग्रेस और भाजपा पर नाम लेकर तंज कसते हुए कहा ये और अन्य पार्टियों के द्वारा मुस्लिम और दलित विरोधी काम किये जाते है.  

'बसपा के सरकार में सभी वर्गो का किया गया सम्मान'
बसपा सुप्रीमो का कहना है. मौजूदा समय में लगातार महंगाई चरम सीमा पर है. आम जनता को परिवार चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. लेकिन फिर भी सरकार वाले लोग अपनी योजनाओं की दुहाई देते है. लेकिन जमीनी स्तर की अगर बात कही जाए तो गरीब और ज्यादा गरीब हो चुका है और अमीर और भी ज्यादा अमीर होता जा रहा है. मौजूदा सरकार के द्वारा सिर्फ धन्ना सेठों का भला किया है. यह पार्टी सिर्फ विशेष लोगों की पार्टी बनकर रह गई है. कुछ लोगों को ही इस पार्टी से लाभ मिला है. लेकिन बसपा के द्वारा हमेशा अपनी सरकार में सभी वर्गों का सम्मान किया गया.

'धन्ना सेठों के सहारे पर चल रही सरकार'
अन्य पार्टियों के लोगों के द्वारा जनता को बेचने का काम किया जा रहा है. लेकिन अभी तक जनता को किसी भी तरह की सुविधा मौजूदा सरकार के द्वारा नहीं दी गई. यह वही लोग हैं जो महंगाई का दंश गरीब और असहाय जनता को दे रहे है. लेकिन अपना नाम बढ़ाने के लिए सिर्फ झूठ के दावे करते हैं. धन्ना सेठों के सहारे पर यह सरकार चलती है. ऐसा होने नहीं दिया जाएगा. बसपा सुप्रीमो ने जनता से आग्रह किया है एक-एक वोट को ध्यान में रखते हुए बसपा प्रत्याशी को वोट दें. जिससे बसपा पूरे तरीके से मजबूत हो सके. 

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में निकाय चुनाव की हलचल तेज, HC ने कहा- नहीं बढ़ाया जाएगा प्रशासकों का कार्यकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget