एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अलीगढ़ में सीएम योगी बोले- पहले फोन मिल भी जाता था तो चार्ज नहीं हो पाता था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पहले की सरकारों में क्या होता था यदि कहीं से स्मार्टफोन या मोबाइल फोन आ जाता था तो बिजली न रहने की वजह से चार्ज भी नहीं हो पाता था. आज यह समस्या नहीं है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के  योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस में 660 मेगावाट की परियोजना सहित करीब 7000 करोड़ लागत की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने इसके बादएक जनसभा को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री के साथ मंच पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को लैपटाप और टेबलेट भी बांटे.

कई योजनाओं का शिलान्यास किया
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अलीगढ़ की जनता को 7000 करोड़ रुपए का उपहार प्राप्त हो रहा है. इसके अलावा उन्होंने कई और जिलों का जिक्र किया जिसमें कई योजनाओं का शिलान्यास किया. अलीगढ़ से जुड़ी स्मार्ट सिटी के अलावा चिकित्सालय शिक्षा के केंद्र और विकास से जुड़ी परियोजनाओं का भी यहां शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है. उन्होंने कहा, अलीगढ़ कमिश्नरी के 2000 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण का कार्य संपन्न हुआ है.

पहले फोन आ जाता था तो बिजली नहीं रहती थी- सीएम
सीएम ने कहा कि,  मैं छात्रों को हृदय से बधाई देता हूं. ऊर्जा विभाग के इस तापीय परियोजना को एक समय समय सीमा के अंदर पूरा करने पर हृदय से बधाई देता हूं. जब बिजली मिलेगी तभी स्मार्ट फोन चार्ज होंगे. पहले की सरकारों में क्या होता था यदि कहीं से स्मार्टफोन या मोबाइल फोन आ जाता था तो बिजली न रहने की वजह से चार्ज भी नहीं हो पाता था. आज यह समस्या नहीं है और उस समस्या का समाधान करने के लिए हमने कई पावर प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं. आज हरदुआगंज का यहां थर्मल पावर का प्रोजेक्ट शुरू हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पावर कारपोरेशन ने 4 वर्ष के दौरान प्रदेश में 9000 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया है. पिछली सरकार ने बहुत महंगे दाम पर पावर एग्रीमेंट कर दी थी और उसके नाम पर उसका बोझ देश की जनता पर डालते थे. जिससे बिजली भी नहीं मिलती थी लेकिन बड़े बड़े बिजली के बिल आ जाते थे. गरीब परेशान होता था. सरकार ने बिजली 24 घंटे देने की कार्यवाही प्रारंभ की है और उसमें आज का यह प्लांट स्थापित हुआ है. 

 

UP Election 2022: अलीगढ़ में सीएम योगी बोले- पहले फोन मिल भी जाता था तो चार्ज नहीं हो पाता था

सीएम ने कहा कि 2012 से 17 के बीच पहला दंगा अगर हुआ था तो वह मथुरा की कोसी कलां से प्रारंभ हुआ था. मुजफ्फरनगर का दंगा अलीगढ़ का विवाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ होता था यह किसी से छुपा हुआ नहीं है. उत्तर प्रदेश में हमारे जनप्रतिनिधियों प्रशासन पुलिस और सभी ने मिलकर जो कार्य किया है और उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है.योगी ने कहा कि प्रदेश में अब दंगा नहीं गन्ना उत्पादन होता है. 

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: देवबंद में CM योगी बोले- आतंकियों को 'ठोकने' के लिए बना रहे हैं ATS का सेंटर, पहले की सरकार वापस लेती थी मुकदमे

Ghaziabad Corona Update: गाजियाबाद में कोरोना के मामलों में उछाल, टेस्टिंग को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget