एक्सप्लोरर

करणी सेना ने फिर दी सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले की चेतावनी, कहा- जब तक माफी नहीं मांगेगे...

Aligarh News: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान सपा सांसद पर हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि रामजीलाल सुमन पर इस तरह के हमले तब तक होते रहेंगे जब तक वो माफी नहीं मांगते.

Aligarh News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायरों से हुए हमले के बाद अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जब तक सपा सांसद राणा सांगा को लेकर दिए बयान पर माफी नहीं मांगेंगे तब तक उन पर हमले होते रहेंगे. उन्होंने कहा कि ये हमला हमने किया है, इसमें किसी तरह के आरडीएक्स का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कोई पत्थरबाजी की. उनका काफिला रुक नहीं रहा था इसलिए टायर फेंककर उन्हें रोकने की कोशिश की गई. सांसद को चोट नहीं आई है. हम ऐसे प्रदर्शन करते रहेंगे.  

अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान सपा सांसद पर हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि रामजीलाल सुमन पर इस तरह के हमले तब तक होते रहेंगे जब तक वो सदन में खड़े होकर माफी नहीं मांगेंगे. हमने इसकी चेतावनी पहले ही पुलिस और प्रशासन को दे दी थी. हमने पहले की चेताया था कि उन्हें अलीगढ़ की सीमा से होकर नहीं जाने दिया जाएगा. लेकिन, पुलिस और प्रशासन ने उनकी बात को नहीं माना. 

आगे भी हमले की दी चेतावनी
ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा कि करणी सेना ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया है लेकिन, किसी भी तरह की पत्थरबाजी या हमले की कोशिश नहीं की. ये सिर्फ उनकी माफी के लिए उनके काफिले को रोकने की कोशिश थी लेकिन, जब काफिला नहीं रुका तो पुलिस के द्वारा उन्हें सकुशल पहुंचा दिया गया. वो दलितों के नेता बनते हैं लेकिन, हकीकत में दलितों के नेता नहीं है. दलितों के नेता होते तो दलितों पर हुए अत्याचारों को सदन में रखते लेकिन, उनके द्वारा हिंदू वीर योद्धा का अपमान किया गया. 

करणी सेना ने चेतावनी दी जब तक उनके द्वारा माफी नहीं मांगी जाएगी तब तक उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. इस तरह के आगे होने वाले हमले की जिम्मेदारी एडवांस में ली जाएगी. वहीं इस मामले पर सपा भी हमलावर है. सपा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से कारों को पहले खेरेश्वर धाम पर रोका गया, पत्थरबाजी की गई और तलवारों से हमला किया गया. उसके बाद गभाना टोल पर उनकी कारों के आगे टायर फेंके. उनकी कार भी उस काफिले में थी. उनकी कार के भी शीशे टूट चुके हैं. मौजूदा सरकार में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है. 

हमले पर क्या बोले सपा सांसद
इस हमले पर रामजीलाल सुमन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले को गंभीर बताया और कहा कि दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है उसे देखने वाला कोई नहीं है. प्रदेश में माहौल गंभीर है. अगर पहले हुए हमले पर कठोर कार्रवाई होती तो ये दोबारा नहीं होता. उन्होंने सरकार से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं अलीगढ़ एसपी सिटी मृगांग शेखर  ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

रायबरेली और अमेठी दौरे के बहाने राहुल गांधी टटोलेंगे कांग्रेस की नब्ज, यूपी चुनाव की रणनीति होगी तैयार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget