एक्सप्लोरर

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: पोस्टमार्टम के लिए लाए गए 16 और शव, अबतक 35 लोगों के मरने की पुष्टि

जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद सवालों से घिरे जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी शराब विक्रेताओं से देसी शराब के अपने पूरे स्टाक को आबकारी विभाग को वापस करने के निर्देश दिए हैं.

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले 16 और लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाये गए हैं. इसके साथ ही इस मामले में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए कुल शवों की संख्या पिछले 48 घंटों के दौरान बढ़कर 87 हो गई है. हालांकि जिला प्रशासन ने बुधवार को भी जहरीली शराब पीने से 35 लोगों के ही मरने की पुष्टि की है. जिला प्रशासन ने कहा कि इन मौतों को शराब से हुई मौतों में तभी गिना जाएगा जब विसरा रिपोर्ट के जरिए उनकी मौत का कारण जहरीली शराब पाया जाएगा.

अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भानु प्रताप कल्याणी ने सोमवार को कहा था कि संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 71 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. बुधवार को यह संख्या बढ़कर 87 हो गई है. इस बीच, जहरीली शराब से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद सवालों से घिरे जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी शराब विक्रेताओं से देसी शराब के अपने पूरे स्टाक को आबकारी विभाग को वापस करने के निर्देश दिए हैं.

शराब की एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को सील किया गया

अपर जिलाधिकारी (वित्त) विधान जायसवाल ने बताया कि शराब माफिया की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ऐसे तत्वों के अवैध रूप से बनाए गए मकानों को भी जमींदोज किया जाएगा. अब तक शराब की एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को सील किया जा चुका है. जायसवाल ने यह भी बताया कि सरकार से सहायता के लिए अभी तक सिर्फ 35 लोगों के ही नामों को स्वीकृति मिली है.

उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों में जिन लोगों के पास खेती की कुछ जमीन होगी, उन्हीं के परिजन को मुख्यमंत्री कृषक सहायता योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. इसका मतलब यह हुआ कि मृतकों में शामिल उन भूमिहीन किसानों, अपना रोजगार करने वालों अथवा वेतन पाने वालों के परिजन को इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं दिया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को टप्पल तथा अकराबाद थाना क्षेत्रों के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था जो अभी तक जारी है. इस मामले में अभी तक कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापे मार रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी कस्तूरबा विद्यालय घोटाला: गोंडा में निकाली गई थी बड़ी रकम, डीएम ने जांच कमेटी गठित की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget