एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में मुस्लिम स्कूली छात्र से पाकिस्तान झंडे पर ठुकवाई कील, सरेआम सड़क पर करवाई पेशाब

Aligarh News: यूपी के अलगीढ़ में नौंवी क्लास के छात्र से हिन्दूवादी संगठनों ने पाकिस्तान के झंडे पर कील लगवाई गई और सरेआम उस पर पेशाब करवाया. इस छात्र ने पाक झंडे को सड़क से हटाने की कोशिश की थी.

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में एक नौंवी कक्षा के मुस्लिम छात्र के साथ शर्मनाक व्यवहार करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्र ने सड़क पर पड़े पाकिस्तान के झंडे को हटाया जिससे वहां मौजूद हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए और उसे पकड़ लिया. जिसके बाद उन्होंने छात्र से भारत माता की जय के नारे लगवाए और पाकिस्तान के झंडे पर कील गढ़वाकर उस पर पेशाब करवाई. इस दौरान छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन, किसी ने उसकी एक न सुनी. 

दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश हैं. इसी क्रम में अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में स्थित रसलगंज बाजार में हिंदूवादी नेताओं व अन्य भीड़ के द्वारा पाकिस्तान का विरोध करते हुए सड़क पर पाकिस्तानी झंडे गाड़े जा रहे थे. इसी बीच चार छात्र वहां से गुजर रहे थे. जिनमें से एक छात्र ने दूसरे छात्र से झंडा उठाने की बात कही. जैसे ही इस छात्र ने पाकिस्तान के झंडे को उठाया वहां मौजूद हिंदूवादी नेताओं ने उसे देख लिया. जिसके बाद उन्होंने उस पर पाकिस्तानी झंडे की हिफ़ाजत करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया. 

पाकिस्तानी झंडे पर छात्र से कराया पेशाब
आरोप है कि इस दौरान इन लोगों ने छात्र को खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर लताड़ लगाई. जिसके बाद उन्होंने छात्र से भारत माता की जय के नारे लगवाए और पाकिस्तानी झंडे में कील ठोकने को कहा. ये लोग यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने छात्र से बीच सड़क पर पाकिस्तानी झंडे पर जबरन पेशाब करवाई और उससे हाथ जोड़कर माफी मंगवाई. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिख रहा है. इसके बाद उन्होंने छात्र को वहां से जाने दिया. 

इस मामले पर पीड़ित छात्र ने कहा कि जब वो स्कूल से दोस्तों के साथ घर आ रहा था तो उसके दोस्त ने उससे झंडा उठाने को कहा. उसके जब झंडा उठाया तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसके साथ ये व्यवहार किया गया. इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. वहीं हिन्दूवादी नेता का कहना है कि स्कूली छात्र ने पाकिस्तानी झंडे को हटाने की कोशिश की थी. जिसके बाद उन्होंने छात्र से झंडे पर कील लगवाई है. हालांकि पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई जवाब नहीं आया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget