एक्सप्लोरर

रिश्तेदारों ने फर्जी तरीके से हथिया लिया कॉन्सटेबल का बिजली कनेक्शन, न्याय के लिए डीएम से गुहार

Aligarh Fraud Case: अलीगढ़ में एक पुलिस कांस्टेबल के साथ उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया. अब पीड़ित परिवार न्याय की आस में बिजली विभाग समेत उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहा है.

Aligarh News Today: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस विभाग के एक कॉन्सटेबल को विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से परेशान है. पीड़ित कॉन्सटेबल ने उसके साथ हुए फर्जीवाडे़ के खिलाफ लगातार विद्युत विभाग और अन्य अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है.

यह मामला अलीगढ़ के तहसील खैर क्षेत्र के पला चांद गांव का है. यहां के रहने वाले नरेश, उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत हैं. पिछले छह महीनों से विद्युत विभाग की लापरवाही और प्रताड़ना से परेशान हैं. नरेश ने इंसाफ के लिए उच्चाधिकारियों के शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

रिश्तेदारों पर धांधली के आरोप
कॉन्सटेबल नरेश के अनुसार, उनके परिवार के साथ यह परेशानी तब शुरू हुई जब उनके कुछ रिश्तेदारों ने फर्जी तरीके से उनके भाई और माता के नाम से शपथ पत्र बनवाकर बिजली कनेक्शन अपने नाम करवा लिया. यह काम सहमति पत्र के बिना किया गया, जो नियमों के अनुसार गलत है.

इसके बाद पीड़ित कॉन्सटेबल नरेश ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों से की, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया. इसके बजाय पीड़ित और उसके परिवार को जांच के नाम पर महीनों तक इधर-उधर खूब दौड़ाया.

जिलाधिकारी से गुहार
विद्युत विभाग के अधिकारियों के रवैये से तंग आकर नरेश ने आखिरकार अलीगढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंच गए. जिलाधिकारी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. पीड़ित कॉन्सटेबल नरेश का कहना है कि वह एक पुलिसकर्मी होते हुए भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

जांच के लिए कमेटी गठित
जब इस मामले में खैर के मुख्य अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) संजीव कुमार से बातचीत की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह मामला काफी पुराना है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

हालांकि, यह आश्वासन भी नरेश और उनके परिवार के लिए राहत लेकर नहीं आया है. उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा और उनके परिवार को राहत नहीं मिलेगी.

फर्जीवाड़ा बना मुसीबत
नरेश का परिवार इस मामले की वजह मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है. बिजली कनेक्शन का फर्जी तरीके से स्थानांतरण उनके परिवार के लिए बड़ी समस्या बन गया है. नरेश का कहना है कि अगर समय पर न्याय नहीं मिला, तो उन्हें और उनके परिवार को काफी कठिनाइयों की सामना करना पड़ सकता है.

नरेश ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या को जल्द से जल्द निदान किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिसकर्मियों को इस तरह से न्याय नहीं मिलता है, तो आम जनता के लिए यह एक गलत संदेश होगा.

ये भी पढ़ें: 'स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट गांव पर भी हो विचार', मनरेगा बजट पर सपा सांसद ने सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget