एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में बन रही है फिश टनल, 25 देशों की 100 प्रजातियों की मछलियां दिखेंगी यहां

UP News: अलीगढ़ की नुमाइश देशी तर्ज पर यहां एक अनोखी "फिश टनल" का आयोजन किया जा रहा है. इस टनल में 25 देशों की 100  विभिन्न प्रजातियों की मछलियां, जिनकी लंबाई 5 फीट तक होगी.

Aligarh News: अलीगढ़ की नुमाइश इस बार एक अलग ही रंग और रौनक के साथ नजर आएगी. विदेशी तर्ज पर यहां एक अनोखी "फिश टनल" का आयोजन किया जा रहा है, जो न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण बनेगी. इस टनल में 25 देशों की 100  विभिन्न प्रजातियों की मछलियां, जिनकी लंबाई 5 फीट तक होगी, तैरती हुई दिखेंगी. साथ ही, फिश टनल में जलपरियां भी जलक्रीड़ा करती नजर आएंगी.

यह टनल पहली बार दुबई की एक प्रसिद्ध फर्म द्वारा तैयार की जा रही है. निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा. टनल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह समुद्र के अंदर होने का अनुभव देगा. स्थानीय प्रशासन ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों का यह अनुभव न केवल रोमांचक बल्कि सुरक्षित भी हो.

100 रुपये में रोमांचक सफर
फिश टनल के मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि यह विदेशी तकनीकों और डिज़ाइनों पर आधारित है. महज 100 रुपये की टिकट में लोग समुद्र के अद्भुत जीवन को करीब से देख सकेंगे. यहां विभिन्न प्रकार की मछलियों की प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास के करीब के माहौल में प्रदर्शित किया जाएगा. इसके साथ ही, यह टनल कश्मीर की बर्फीली ठंड का अनुभव भी कराएगी.

अलीगढ़ नुमाइश में यह पहली बार है कि इतने बड़े स्तर पर एक समुद्री जीवन आधारित टनल का निर्माण हो रहा है. इसके माध्यम से पर्यटक और स्थानीय लोग समुद्र की गहराइयों को महसूस कर सकेंगे. टनल के भीतर का वातावरण और प्रकाश व्यवस्था इसे और भी रोमांचक बनाएगी.

सुरक्षा पर विशेष ध्यान
प्रशासन ने इस अनोखे आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं. टनल के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. साथ ही, आपातकालीन स्थितियों के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी और चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. इससे पहले अंडर वाटर टर्नल दुबई में आमतौर पर देखे जाते हैं लेकिन मुंबई और दिल्ली, सहित अलग अलग शहर में ये टनल लगाने के बाद कंपनी के द्वारा अलीगढ़ नुमाइश में इस का आयोजन किया है. यहां ये टनल नये अनुभव को लेकर आएगा बल्कि पर्यटकों के बीच अलीगढ़ की पहचान को और भी मजबूत करेगा.

अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश में फिश टनल की शुरुआत 1 फरवरी से शुरू होने जा रही है. जिसको लेकर फिस टनल की तैयारी 28 जनवरी तक पूरी हो जाएगी. इसके बाद 1 फरवरी को फिश टनल का उद्घाटन किया जाएगा. यह पहली बार है जब अलीगढ़ की नुमाइश में फिश टनल देखने को मिलेगा, जहां छोटे बच्चों  से लेकर बड़े बुजुर्ग तक विदेश की मछलियों की झलक देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें- 26 जनवरी की परेड में किस थीम पर होगी यूपी की झांकी? सामने आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget