एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर फायरिंग, कान को छूकर निकली गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: एएसपी पुनीत द्विवेदी ने बताया कि कल शाम आईटीआई चौकी क्षेत्र थाना बन्नादेवी में एक व्यक्ति द्वारा आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई. इस फायरिंग के कारण कोई घायल नहीं हुआ.

Aligarh Firing: अलीगढ़ में व्यापारी पर फायरिंग चलाने का मामला सामने आया है, जहां एक बदमाश ने व्यापारी पर गोली चलाई, जो उसके कान के पास से होकर गुजर गई और लोहे के शटर को पार कर गई. बदमाशों का जब निशाना चूक गया तो एक कारीगर के सिर में बट मारकर फरार हो गए. इस दौरान मौके पर मौजूद व्यापारियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. 

ये घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड की बताई जा रही है. इस फायरिंग में एक युवक भी घायल हो गया, जिसका नाम शानू है, घायल शानू ने बताया कि हम दुकान बंद करने के बाद घर जा रहे थे, तभी चार लड़के मोटरसाइकिल पर आए और किसी का नाम लेकर डायरेक्ट फायरिंग कर दी, लेकिन उसका निशाना चूक गया और गोली सीधी शटर को पार कर गई.

इसके बाद ये बदमाश फिर से गाड़ी की तरफ भागते हुए कहता है कि लोड वाला दे यह मरा नहीं है, इसका काम तमाम करता हूं. मैंने कहा भैया क्या कर रहा है और मैं इसके ऊपर लपक पड़ा, मैंने कहा भाई कैसे मार रहा है, किसे मार रहा है, तो बदमाश ने मेरे ऊपर भी बंदूक की बट से हमला कर दिया. 

कान के पास से निकल गई गोली

पीड़ित कारीगर ने कहा कि बदमाशों से छीना झपटी के दौरान मेरे 8000 रुपये भी नीचे गिर गए. मेरे भाई साहब ने मुझे अभी तनखा दी थी, मेरा मोबाइल टूट गया है. मैंने एक बदमाश को पकड़ लिया और छोड़ा नहीं जबकि इसके तीन साथी फरार हो गए. घायल ने कहा कि बदमाशों की गोली मेरे मालिक के कान को छूकर निकली है और शटर में लगी है. इस हमले में वो बाल-बाल बचे हैं. उसने कहा कि वो दोबारा अपने साथी से कट्टा लेने गया है, ये बदमाश फिर से हमला कर सकते हैं. 

इस मामले पर एएसपी पुनीत द्विवेदी ने बताया कि कल शाम आईटीआई चौकी क्षेत्र थाना बन्नादेवी में एक व्यक्ति द्वारा आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई. इस फायरिंग के कारण कोई घायल नहीं हुआ. सूचना मिलने पर मौके से उस व्यक्ति को थाना बन्नादेवी द्वारा मय तमंचा गिरफ्तार कर लिया गया तथा मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है. उस व्यक्ति के दो अन्य साथियों की तलाश हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है. मौके पर शांति है. 

ये भी पढ़े- UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी ने पहली बार बड़ी संख्या में मुस्लिमों को दिया टिकट, मोदी-योगी गढ़ में उतारे इतने मुस्लिम कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget