एक्सप्लोरर

Aligarh Crime: अलीगढ़ में आपसी कहासुनी के बाद दो समुदाय भिड़े, जमकर हुई मारपीट, FIR केस

UP News: अलीगढ़ में दो पक्षों में मामूली विवाद में मारपीट हो गई. दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

Aligarh News: ताले और तालीम के शहर अलीगढ़ में मजहबी रंग का मामला सामने आया है जहां, एक ओर सोनू और कादिर दोनों ही दोस्त हैं. कादिर के घर के बाहर सोनू फोन पर किसी को गाली गलौच दे रहा था. कादिर के मना करने पर सोनू गुस्सा हो गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कादिर के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद सोनू पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि कादिर पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है. वहीं इस घटना से पुलिस भी हैरान है कि कई वर्षों से साथ रहते थे आज दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

अलीगढ़ में शराब के नशे में धुत्त एक युवक द्वारा दूसरे  युवक को गाली गलौज करने के कारण मारपीट शुरू हो गई. मारपीट दो समुदाय की खूनी जंग में तब्दील हो गई. इसके बाद पूरे मामले में दोनों ही समुदाय के महिला सहित 2 लोग घायल हो गए, दोनों ही समुदाय की ओर से थाने पर तहरीर दी गई, पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.

ये है मामला
दरअसल पूरा मामला जिले के थाना बन्नादेवी के सारसौल स्थित मस्जिद वाली गली का है जहां एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि देर रात पड़ोस में ही रहने वाले सोनू ने कादिर के घर के बाहर शराब के नशे में किसी को गाली गलौज दी. जब कादिर ने इसका विरोध किया तो सोनू व अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया, हमले में कादिर के सिर में गंभीर चोंट लगी है.

कादिर की बहन अन्नू पुत्री मोहम्मद हबीब ने विपक्षियों के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. अन्नू का कहना है कि सोनू का किसी के साथ विवाद हो गया था. जिसमें कादिर के घर के बाहर सोनू से गाली ना देने की बात कहते बीच बचाव कर रहा था. इसके बाद सोनू ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी. सोनू ने परिवार के लोगों पर तमंचे से भी प्रहार किया. मुस्लिम पक्ष की ओर से थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.

क्या कहते है क्षेत्राधिकारी
पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी आरके सिसौदिया ने बताया कि दो पक्षों में शराब के नशे को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. दोनो पक्षों की ओर से तहरीर ले ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है. मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, शांति व्यवस्था कायम है.

ये भी पढ़ें: अयोध्या की घटना पर माता प्रसाद पांडेय बोले- 'पूरी बात हम अभी जान नहीं पाए लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget