एक्सप्लोरर

मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर नाराज था बुजुर्ग, बिजली टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

UP News: अलीगढ़ में एक बुजुर्ग व्यक्ति टॉवर पर चढ़ गया. बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप है कि मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

Aligarh News: फिल्म शोले में टंकी पर चढ़ने वाला सीन एक बार फिर अलीगढ़ में देखने को मिला है, जहां फिल्म शोले में अपनी बात को मनवाने के लिए एक हीरो टंकी पर चढ़ गया था उसी की तर्ज पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग अलीगढ़ में मोबाइल टावर के ऊपर जाकर बैठ गया. बुजुर्ग का कहना है कि लंबे समय से ट्रस्ट की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं और उस पर मकान  दुकान बना रहे हैं.

बुजुर्ग का कहना है कि कई बार उसने पुलिस से शिकायत भी की लेकिन लंबे समय से आज तक कोई भी कार्रवाई पुलिस ने नहीं की, जिसके चलते मजबूर होकर बुजुर्ग मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इस दौरान बुजुर्ग आत्मदाह की धमकी देते हुए ,आरोपियों के अधिकारियों से सांठगांठ के आरोप लगाए. कई घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए.

बुजुरर्ग व्यक्ति ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप 

दअरसल पूरा मामला थाना अतरौली इलाके के कस्बे का है, जहां एक मंदिर प्रकरण को लेकर बुजुर्ग व्यक्ति टॉवर पर चढ़ गया. बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर वृंदावन ट्रस्ट की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका, जिसके कारण वह टावर पर चढ़ा है. बताया जाता है कि बुजुर्ग व्यक्ति मंदिर प्रॉपर्टी ट्रस्ट की देखरेख करता है.

भूमाफिया कर रहे मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा''

बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि कुछ हाथरस के लोग मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर लगातार कब्जा कर रहे हैं. मंदिर की देखरेख बुजुर्ग ही करता है. आसपास मौजूद जगह पर लगातार माफिया की नजर है. उस पर कब्जा करने के लिए लगातार भूमाफिया हर रोज अधिकारियों से सेटिंग के साथ इस पर कब्जा कर रहे हैं. कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाते हुए इसकी शिकायत भी की शिकायत के बावजूद भी लंबे समय से आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते मजबूर होने पर बुजुर्ग मोबाइल के टावर पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दी. बुजुर्ग का कहना है कि उसके परिवारिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की आरोपी धमकी दे रहे हैं. आरोपी कहते हैं कि उनके पास पैसा मौजूद है वह उसके परिवार को किसी भी झूठे मुकदमे में फसवा देंगे.

क्या कहते हैं अधिकारी?

नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाले बुजुर्ग को समझा बुझाकर नीचे उतार लिया गया है. तत्काल पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए विवादित जमीन पर कार्य को रुकवा दिया गया है. एक जांच कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें आला अधिकारियों के निर्देशन में यह कमेटी जांच करेगी. उसके बाद ही आगे की विधि कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. मौके पर शान्ती व्यवस्था कायम है. बुजुर्ग को पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा न लहराएं’, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की मुसलमानों से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget