एक्सप्लोरर

यूपी के इस रेलवे स्टेशन का भी बदल जाएगा नाम? बीजेपी सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Aligarh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को शहरों और जगहों के नाम बदलने के लिए जाना जाता रहा है. एख बार फिर अलीगढ़ से बीजेपी सासंद ने दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग ऊठाई है.

Aligarh News: यूपी में लगातार जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है एक बार फिर अब अलीगढ़ के दाऊद खां स्टेशन का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है इस मांग की शुरुआत अलीगढ़ के तीन बार के सांसद सतीश गौतम के द्वारा की गई है जिसमें उनके द्वारा मंत्री को भी पत्र लिखा है.

सांसद सतीश गौतम का कहना है महापुरुषों के नाम पर स्टेशनों के नाम होने चाहिए उसके लिए उनके द्वारा इस पहल की शुरुआत भी कर दी है यही कारण है उनके द्वारा मंत्री को पत्र लिखकर अलीगढ़ के दाउद खा स्टेशन का नाम बदलने की मांग की गई है. 

सांसद सतीश गौतम ने क्या कहा?
अलीगढ़ के तीन बार के सासंद सतीश गौतम ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम माफियाओं का सरगना, ड्रग सरगना, और एक वांछित आतंकवादी है. वह कथित तौर पर भारतीय संगठित अपराध सिंडिकेट का प्रमुख है. 1970 के दशक में वह मुंबई में डी-कंपनी के नाम से अपना गैंग चलाता था. 

उन्होंने आगे कहा दाऊद इब्राहिम, हत्या, जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी और आतंकवाद सहित कई आरोपों में एक वॉन्टेड अपराधी है. उसके द्वारा दर्जनों महिलाओं के सिंदूर उजड़े हैं ऐसे में हमारे द्वारा इस स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की गई है.

सांसद सतीश गौतम ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
वहीं उत्तर प्रदेश यानी यूपी भी इससे अलग नहीं है. योगी सरकार भी शहरों और जिलों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी रखे हुए है. ऐसे में अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ दाऊद खान रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णवी से महाराणा प्रताप के नाम  पर रेलवे स्टेशन का नाम किए जाने के लिए एक पत्र लिखा है.

 भाजपा सांसद सतीश गौतम में इस मामले को लेकर बताया कि अलीगढ़ में  दाऊद खां एक रेलवे स्टेशन है.और जो दाऊद खां रेलवे स्टेशन है. उसका कोई इतिहास नहीं है.जबकि एक दाऊद तो ऐसा नाम है जो आतंकवादी रहा हो एक तरह से...जिस आतंकवादी दाऊद ने देश में बहुत बहन बेटियों के सिंदूर उजाड़े है.उसका आतंक रहा हो और पूरें महाराष्ट्र में उसका आतंक रहा हो. जो पूरे देश का दुश्मन है.ऐसे में उसका नाम लेने से भी लोग हिचकते हैं.

योगी और मोदी सरकार में तेजी से चल रहा है ये सिलसिला
केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मुगल शासकों के नाम बदलकर उनकी जगह पर हिंदूवादी शासकों के नाम रखे जाने का सिलसिला बड़ी तेजी के साथ चल रहा है.वही देश और कई राज्यों में हिंदुत्ववादी सरकार आने के बाद मुगलकालीन नाम वाले शहरों के नाम बदलने का चलन भी तेजी से शुरू हुआ था. 

जुलाई 2023 से, महाराष्ट्र में ही तीन शहरों का नाम बदल दिया गया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदल दिया गया है जिसे अब अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर अहिल्या नगर कर दिया गया है. इससे पहले औरंगाबाद को छत्रपति संभाजी नगर और उस्मानाबाद को धाराशिव नगर कर दिया गया था. लेकिन अभी भी राज्य में न जाने कितनी ही जगहों के नाम हैं, जो मुगल, आदिलशाही और निजामशाही शासकों के नाम पर हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget