एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में हाईवे पर दिखा मगरमच्छ, तीन घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

UP News: अलीगढ़ में नेशनल हाईवे 91 पर अचानक मगरमच्छ आ जाने से लोग दहशत में आ गए. वन विभाग की टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया.

अलीगढ़ में नेशनल हाईवे-91 पर स्थित नानऊ पुल के अंडरपास से अचानक एक बड़ा मगरमच्छ निकल आया, करीब दस फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोग दहशत में आ गए. इस बात की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया. वन विभाग के कर्मचारियों ने इसे नदी में छोड़ने की बात कही है.

दरअसल, यह पूरा मामला जिला अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र का है. यहां उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब नेशनल हाईवे-91 पर स्थित नानऊ पुल के अंडरपास से अचानक एक बड़ा मगरमच्छ निकल आया. करीब दस फुट लंबा यह विशाल जलीय जीव के सड़क पर आते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल और दहशत का कारण बन गया.

मगरमच्छ को देखने वालों की लगी भीड़

आमतौर पर लोग ऐसे जीवों को केवल टीवी या तस्वीरों में देखते हैं, लेकिन अचानक हाईवे पर उसका आ जाना हर किसी को चौका देने वाला था. जब लोग हाइवे पर आवाजाही कर रहे थे, तभी अचानक अंडरपास के पास एक बड़ा मगरमच्छ रेंगता हुआ दिखाई दिया. पहले तो कुछ लोगों ने इसे मजाक समझा, लेकिन जब वह धीरे-धीरे सड़क की ओर बढ़ने लगा तो वहां अफरा-तफरी मच गई. मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ लग गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने अपने-अपने परिचितों को फोन करके इस बात की जानकारी दी. ग्रामीणों का कहना था कि इतनी नजदीक से उन्होंने पहली बार इतना बड़ा मगरमच्छ देखा है.

#अलीगढ के नानउ हाइवे पर दौड़ रहा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, कई घण्टो बाद वन विभाग ने पकड़ा नदी में छोड़ा pic.twitter.com/e4KPbWPSji

— KHALIK ANSARI ABP NETWORK (@ABPNetwork3214) September 11, 2025

">

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

वहीं इस बात की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी  मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नेशनल हाईवे-91 पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जा सके. वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ रेस्क्यू कर लिया.

बरसात में भटककर आया नदी से बाहर

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मगरमच्छ काली नदी से भटककर हाईवे के अंडरपास तक पहुंच गया था. बरसात के मौसम में अक्सर नदियों और तालाबों में रहने वाले जलीय जीव अपने आवास से बाहर निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों तक आ जाते हैं. यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है.

ये भी पढ़ें: 'एक बच्चे को जन्म देने वाली मां नागिन...' मां-बेटे के रिश्ते पर यति नरसिंहानंद के बिगड़े बोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: '3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
'3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट
'आज बुक किया और आज ही मिल गया सिलेंडर', यूपी की इस गैस एजेंसी पर हो रही सेम-डे डिलीवरी
'आज बुक किया और आज ही मिल गया सिलेंडर', यूपी की इस गैस एजेंसी पर हो रही सेम-डे डिलीवरी
गोरखपुर में गैस किल्लत पर 'AAP' का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर सिलेंडर रखकर लगाए नारे
गोरखपुर में गैस किल्लत पर 'AAP' का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर सिलेंडर रखकर लगाए नारे

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget