एक्सप्लोरर

100 फीट ऊपर उड़ा ड्रम... फिर हुआ धमाका! अलीगढ़ में रूह कंपा देने वाला हादसा

Aligarh News:फैक्ट्री में रखे गए एक केमिकल ड्रम में दबाव अधिक होने के कारण विस्फोट हुआ. हालांकि, अभी तक धमाके के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है.विशेषज्ञों की टीमें जांच रहीं हैं.

UP News: अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित नादा बाजिदपुर इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब जोरदार धमाके के साथ 100 फ़ीट ऊपर हवा में एक ड्रम उड़ता हुआ फट गया. जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. यह ड्रम एक केमिकल फैक्ट्री से निकलकर 200 मीटर मौजूद पास एक ग्राउंड के पास जा गिरा, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. यह हादसा  लगभग 8:30 बजे के आसपास हुआ.

स्थानीय निवासी नियाजउद्दीन खान ने बताया कि वह ग्राउंड में अपने कुछ साथियों के साथ बैठे हुए थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और एक भारी ड्रम विस्फोट के साथ उनके समीप आ गिरा. ड्रम के टुकड़े उनके एक साथी पर आ गिरे, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. तत्काल स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

इलाका खाली कराया

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने फैक्ट्री और उसके आसपास के इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और स्थानीय निवासियों को वहां से दूर किया. दमकल विभाग ने फैक्ट्री में मौजूद अन्य केमिकल पदार्थों की जांच शुरू की, ताकि किसी और संभावित विस्फोट को टाला जा सके.

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि फैक्ट्री में रखे गए एक केमिकल ड्रम में दबाव अधिक होने के कारण विस्फोट हुआ. हालांकि, अभी तक धमाके के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है. विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है जो फैक्ट्री की संरचना, केमिकल स्टोरिंग और सुरक्षा उपायों की गहन जांच करेगी.

स्थानीय निवासियों में रोष और भय का माहौल

इस घटना के बाद पूरे नादा बाजिदपुर इलाके में हड़कंप मच गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फैक्ट्री के संचालन को लेकर नाराजगी जताने लगे. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह फैक्ट्री कई वर्षों से यहां चल रही है, लेकिन अब तक इसके संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है. लोगों ने प्रशासन से फैक्ट्री को तत्काल बंद करने और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. एक स्थानीय महिला ने बताया कि धमाके के समय उसके बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, तभी एक जोरदार आवाज से घर की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे. हमने समझा कि भूकंप आ गया है. बाहर निकले तो धुआं और अफरा-तफरी का माहौल दिखा.

मौके पर पहुचें थाना रोरावर इंचार्ज ने बताया कि ड्रम फटने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुँचकर जांच शुरु कर दी गई है. फैक्ट्री की अनुमति, लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की पूरी जांच की जाएगी. अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget