एक्सप्लोरर

अलीगढ़: चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार को घेरा, कहा- चुनाव आने पर ही याद आते हैं आतंकी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेरा है. उन्होंने कहा कि चुनाव सामने आने पर ही इन्हें आतंकी याद आते हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में बहुजन साइकिल रैली में शामिल होने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने यूपी में दो आतंकवादियों के पकड़े जाने पर मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, बीजेपी के पास कोई और मुद्दा नहीं है.

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश चुनाव में अब ऐसी चीजें आएंगी और ऐसी चीजें अगर कोई भी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है तो मैं उसके खिलाफ हूं और उसको सजा मिलनी चाहिए. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि, अगर चुनावी एजेंडा सेट करने के लिए सरकार ने यह किया है तो जनता माफ नहीं करेगी. यह जब चुनाव होता है तभी आतंकवादी आ जाते हैं और 10-12 साल बाद यह होता हैं कि वह निर्दोष थे. यह लंबे समय से चल रहा है इस खेल को जनता समझ चुकी है. असली आतंकवादी तो बीजेपी में बैठे हुए हैं.

जनता के सामने सरकार का सारा झूठ बेनकाब हो रहा है- चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, “एक नेता ने एसपी को थप्पड़ मारा उनसे जवाब का जवाब कब लिया जाएगा? मुख्यमंत्री कहां है कानून व्यवस्था कहां है? यह सारा झूठ बेनकाब हो रहा है और जनता सब समझ रही है. साइकिल रैली तो हमारे गुरु काशीराम जी पहले से निकाल रहे हैं. इसमें गरीब आदमी की भागीदारी हो. गरीब आदमी भी एमपी एमएलए बनने का प्रयास कर सके और सपना देख सके. जो मेहनत करना चाहता है. मेरे जैसा व्यक्ति भी विधानसभा में जाकर बैठना चाहता हूं बात करना चाहता हूं. मैं इस लोकतंत्र को वापस लाना चाहता हूं.”

नेताओं के खर्चे जनता के पैसे से चल रहे हैं- चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में महंगाई देखिए आप पेट्रोल के दाम डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं और सरसों के तेल के दाम खाद्य पदार्थों के दाम देखिए. किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार किसानों के जो यंत्र हैं उनके दाम बढ़ा दिए हैं. तो उत्तर प्रदेश में जनता भूखमरी की शिकार है नेताओं के खर्चे जनता के पैसे से चल रहे हैं. हमारा विरोध है महंगाई की मार अबकी बार बदलो यह सरकार.

आज मीडिया कहां सुरक्षित है? आज पुलिस के लोग कहां सुरक्षित हैं? एसपी के थप्पड़ पड़ रहा है. तो बताइये क्या हाल है. मीडिया कर्मियों को सर फोड़े जा रहे हैं उनको पीटा जा रहा है बताइए कौन सुरक्षित है?

यह भी पढ़ें.

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी की जगह किसी और को मिलेगा मौका? 14 जुलाई को कांग्रेस की बैठक में फैसला संभव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget