UP News: बेटी की डोली से पहले घर में उठी अर्थी, दहेज का सामान लेने गए पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Aligarh Road Accident News: घर में शादी समारोह की धूमधाम से तैयारी चल रही थी. मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी.

Road Accident in Aligarh: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है. बेटी की डोली से पहले पिता की अर्थी उठी. परिवार के मुखिया की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस ने पिता शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बेटी की 18 फरवरी को बारात आनेवाली थी. परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. घर पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था. प्रेमपाल सिंह बेटी के दहेज का सामान लेने गए हुए थे.
शादी की खुशियां मातम में बदली
थाना महुआ स्थित पीएसी के पास सड़क पार करते समय प्रेमपाल सिंह कैंटर की चपेट में आ गए. अतरौली की ओर से स्पीड में आ रहे कैंटर ने प्रेमपाल सिंह को टक्कर मार दी. कैंटर की चपेट में आने के बाद प्रेमपाल सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. महुआ खेड़ा पुलिस ने दूर तक कैंटर का पीछा किया.
कैंटर की टक्कर से पिता की मौत
आखिरकार चालक को गिरफ्तार कर पुलिस कैंटर को थाने ले आई. बताया जाता है कि कैंटर चालक तेज रफ्तार में होने की वजह से काबू नहीं रख सका. मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया. घर के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. 45 वर्षीय प्रेमपाल सिंह छर्रा क्षेत्र के रहने वाले थे. पिता की मौत से बेटी का भी रो रोकर बुरा हाल है. सड़क हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी. परिजनों ने बताया कि घर में शहनाई गूंजने की तैयारी चल रही थी. दर्दनाक घटना की सूचना मिलने से बाराती पक्ष में मातम पसर गया.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























