एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल

अलीगढ़-मथुरा हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब तीर्थ यात्रियों से भरी हुई बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए.

Accident News: अलीगढ़-मथुरा  हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब तीर्थ यात्रियों से भरी हुई बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में ड्राइवर और परिचालक के भी गम्भीर चोटे आई हैं, जबकि कई यात्री भी घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्तपताल भिजवाया. बस अलीगढ़ से तीर्थ यात्रियों को लेकर वृन्दावन जा रही थी.

बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर

मामला अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र का है, यहां मंगलवार रात अलीगढ़-मथुरा रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तीर्थयात्रियों से भरी एक बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. बस और ट्रक दोनों के चालकों को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से बाहर निकाला गया. इसके अलावा एक दर्जन से अधिक तीर्थयात्री भी घायल हो गए हैं. बस में सवार सभी यात्री महोबा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं, जो पनवाड़ी कस्बे से तीर्थ यात्रा पर निकले थे. ये सभी मथुरा-वृन्दावन होते हुए बदरीनाथ जा रहे थे.

सीटों में फंस गए थे यात्री

बस और ट्रक लो टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों ओर अफरातफरी मच गई. बस और ट्रक के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. कुछ यात्री तो सीटों में फंस गए थे जिन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से निकाला.

एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी

हादसे के बाद एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली. मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बस में सवार विजय ने बताया कि जरौठ पर यह दुर्घटना हुई है. ट्रक अलीगढ़ की ओर से आ रहा था और बस मथुरा की ओर से अलीगढ़ की ओर जा रही थी तभी अचानक यह हादसा हो गया. इस दौरान बस में मौजूद सभी यात्रियों के चोटें आयीं हैं.

हाइवे पर लगा जाम

इस हादसे के बाद अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था. दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
'सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीट, अखिलेश बनेंगे सीएम', पूर्व मंत्री का बड़ा दावा
'सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीट, अखिलेश बनेंगे सीएम', पूर्व मंत्री का बड़ा दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget