एक्सप्लोरर

Aligarh Bull Attack: अलीगढ़ में सांड के हमले से एक की मौत तो दूसरा लहूलुहान, ग्रामीणों ने भेजा गौशाला

UP News: अलीगढ़ के टप्पल में सांड के हमले से एक की मौत हो गई तो दूसरे को सांड ने लहूलुहान कर दिया. जिसके बाद आवारा सांड को गौशाला भेजा गया.

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ से लगातार सांड के हमले की खबरें आ रही हैं. अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर में एक किसान को सड़कों पर घूमने वाले आवारा सांड द्वारा पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया था. तो वही एक बुजुर्ग महिला को आवारा सांड ने जमीन पर पटक पटक कर लहूलुहान कर दिया था. इसके अलावा कई लोगों को उस आवारा सांड ने घायल कर दिया. 

लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर पंचायत टप्पल के कर्मचारियों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद खूंखार सांड को पकड़ लिया गया और जेसीबी की मदद से गाड़ी के अंदर रख गौशाला भिजवा दिया गया. टीम द्वारा सांड को पकड़ने का गांव वालों ने वीडियो भी बना लिया.

सांड के हमले से एक किसान की मौत

अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र के थाना टप्पल इलाके के गांव नूरपुर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा सांडों का आतंक उस वक्त देखने को मिला जब एक आवारा सांड द्वारा खेतों पर पानी लगाने के दौरान आम के नीचे आराम कर रहे एक किसान को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था. उसके बाद गांव के रास्ते खेतों पर जा रही एक बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया था जिसके बाद बुजुर्ग महिला को भी आवारा सांड ने अपने सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक पटक कर लहूलुहान कर दिया था. महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर खूंखार सांड के चुंगल से बुजुर्ग महिला को लहूलुहान हालत में छुड़ाया गया था. सांड के इन तरह हमले.से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया था.

UP Politics: 2024 से पहले मुस्लिमों वोटरों को लुभाने में जुटी मायावती, आजम खान के समर्थन में ट्वीट कर रहे इशारा

सांड को पकड़कर गौशाला भेजा गया

आवारा सांड द्वारा एक के बाद एक ग्रामीणों पर हो रहे हमले को देख ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया था जिसके बाद आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए नगर पंचायत टप्पल के कर्मचारी इलाके में घूमने वाले आवारा सांडों को पकड़ने के लिए नूरपुर गांव पहुंचे थे. नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा आवारा सांड को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया.

आवारा सांड को पकड़ने के लिए नगर पंचायत टीम के कर्मचारियों द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की जान लेने वाले आवारा सांड को पकड़ा गया जिसके बाद आवारा सांड को पकड़कर कर्मचारियों के द्वारा रस्सियों से जकड़ दिया गया और बुलडोजर की मदद से गाड़ी के अंदर डाला गया. एसडीएम खैर संजय मिश्रा ने बताया की टप्पल क्षेत्र में सांड कई लोगों को घायल कर रहा था. उसको पकड़वाने के लिए हमने पशु चिकित्सा अधिकारी और नगर पंचायत टप्पल की एक टीम गठित की जिससे उसको पकड़वा करके और गौशाला में भिजवाने दिया गया है.

UP DGP News: डीजीपी की रेस में है इन अधिकारियों का नाम, सीएम योगी को है ऐसे अफसर की है तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget