एक्सप्लोरर

अलीगढ: गौमांस के शक में मुस्लिम व्यपारियों की पिटाई पर सियासत गर्म, इमरान मसूद ने कर दिया बड़ा ऐलान

Aligarh News: कांग्रेस सासंद इमरान मसूद पूर्व सांसदकुंवर दानिश अली के साथ पहुंचे और जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना. उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को इसका जिम्मेदार बताया.

Aligarh Mob Lynching:   गौमांस के शक में अलीगढ में मुस्लिम व्यापारियों से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्षी दलों ने इस मामले में योगी सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है. सोमवार को आप सांसद संजय सिंह ने घायलों का हाल लिया था तो वहीँ आज कांग्रेस सासंद इमरान मसूद पूर्व सांसदकुंवर दानिश अली के साथ पहुंचे और जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना. उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को इसका जिम्मेदार बताया.

बीते शनिवार को अलहदादपुर क्षेत्र में मीट व्यापारियों के साथ कथित गौ रक्षकों ने बेरहमी से मारपीट की थी. पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि मुस्लिम व्यापारियों का इलाज अलीगढ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 

कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है- इमरान
घायलों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम नागरिक, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापारी, अब सुरक्षित नहीं हैं. मसूद ने आरोप लगाया कि मीट व्यापारियों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें बर्बरता से पीटा गया. उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ बड़े पैमाने पर मीट फैक्ट्रियाँ चलवा रही है, जिससे राजस्व भी कमा रही है, लेकिन दूसरी तरफ छोटे मीट व्यापारियों को धार्मिक उन्माद फैलाकर पिटवाया जा रहा है. ये कैसी दोहरी नीति है. आखिर सरकार किसको संरक्षण दे रही है और किसे कुचलने की कोशिश कर रही है.

इमरान मसूद ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवी तत्व पुलिस की गाड़ियों से  व्यापारियों को जबरन खींचकर पीटने लगे. उन्होंने दावा किया कि अगर पुलिस मौके पर न होती तो उपद्रवी व्यापारियों की जान भी ले सकते थे. घटना पर बताया ग़या अलहदादपुर में कुछ मीट दुकानदारों पर भी हमला हुआ. चश्मदीदों के अनुसार, दर्जनों की संख्या में आए कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट  की और दुकानदारों को लाठी सरिया से पीटना शुरू कर दिया. व्यापारियों में से कई को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पीड़ितों में से एक ने बताया कि हमलावर खुद को गौरक्षक बता रहे थे और बिना किसी चेतावनी के अचानक हमला कर बैठे.

सामाजिक ताना-बाना तोड़ने का आरोप

सांसद मसूद ने घटना को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया और कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है. बोले कि यह न सिर्फ व्यापारियों पर हमला है, बल्कि संविधान और कानून के शासन पर भी हमला है. अगर इसी तरह से लोगों को धार्मिक आधार पर निशाना बनाया जाता रहा, तो समाज में शांति और विश्वास कैसे कायम रह सकेगा. उन्होंने कहा दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और घायल व्यापारियों को समुचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को संसद और विधानसभा में भी उठाएगी.

क्या बोले दानिश अली?
सांसद इमरान मसूद ने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी और जनजागरण अभियान चलाएगी. हम किसी भी हाल में गरीब और मेहनतकश लोगों को इस तरह पिटने नहीं देंगे. सरकार को जवाब देना होगा कि वह किसके साथ खड़ी है, कानून के साथ या गुंडों के साथ.

वहीं पूर्व सांसद दानिश अली ने कहा कि पहलगाम और अलीगढ़ की घटना अलग अलग है, लेकिन मंशा एक ही थी. उन्होंने कहा, 'हमने एक बार दुनिया को दिखाया था कि कैसे पाकिस्तान धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को मारता है, लेकिन अब भारत में ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि हमें जबरन उसी खतरनाक रास्ते पर धकेला जा रहा है.' दानिश अली ने सत्तारूढ़ भाजपा  पर राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर धार्मिक नफरत भड़काने का आरोप लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget