एक्सप्लोरर

Aligarh News: चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा, छूटने पर पड़ोसी पर चलाई गोली, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चोरी के आरोप में पकड़े जाने से नाराज लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है.

Aligarh News: अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र का मूसेपुर गांव रविवार सुबह-सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. यहां दो पड़ोसियों के बीच विवाद में एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना की जानकारी पर अलीगढ़ एसएसपी व तमाम पुलिस फोर्स गांव मूसेपुर पहुंच गया. मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

चोरी के आरोप में हिरासत से छूटने के बाद किया हमला

दरअसल मूसेपुर गांव में एर दिन पहले लाखन सिंह ने पड़ोसियों के ऊपर दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया था और पुलिस को सूचना दी थी. जिस पर लोधा पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था. आरोप है कि पुलिस ने बाद में उनको छोड़ दिया. जिसके बाद आज सुबह उसी का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने लाखन सिंह पक्ष पर फायरिंग की. जिसमें 2 लोगों लाखन सिंह की बेटी राधा और उसके भाई भूरी सिंह की मौत हो गई जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. 

पीड़ित लाखन सिंह ने बताया कि कल हमारी दुकान लूट ली थी. उसमें पांच लाख का सामान था. हमारी रिपोर्ट पर पुलिस आई थी और कुछ लोगों को ले गई थी जिन्हें बाद में छोड़ दिया था. लाखन सिंह ने बताया, 'आज हम पर गोली मारी गई. हमारी बेटी और भाई की हत्या कर दी. पुलिस के सामने गोली चली है. 2 लोगों की मौत हो गई.'

लाखन सिंह की बेटी अंजू ने बताया कि कल दुकान से पांच लाख के सामान की चोरी हुई थी. उसकी रिपोर्ट पापा ने की थी. अंजू ने पुलिस वालों से रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने के आरोप लगाए हैं. उसने बताया कि दूसरे पक्ष ने उनके परिवार पर गोली चला दी.

Rudraprayag News: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर, बह रही खतरे के निशान के करीब, अलर्ट जारी

पुलिस ने बताई घटना के पीछे यह वजह

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना लोधा के मूसेपुर जलाल गांव में एक बवाल हो गया है. पुलिस पहुंची तो पता चला है कि पड़ोसियों के बीच में आपसी रंजिश थी. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया. घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है और वहां दो लोगों की मौत की भी जानकारी आई है. इस संबंध में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है. वादी पक्ष से तहरीर प्राप्त कर कानून कार्रवाई की जा रही है.

य़े भी पढ़ें -

UP Politics: सपा के साथ रिश्तों पर बोले ओपी राजभर, गठबंधन टूटा तो इस दल के साथ जाने के दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget