एक्सप्लोरर

Aligarh: कार की चपेट में आने से कुत्ते की मौत, CCTV फुटेज से वाहन मालिक की पहचान, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति के खिलाफ पशु की हत्या से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया गया है. यह केस एनिमल राइट के लिए काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर किया गया है.

UP News:  अलीगढ़ (Aligarh) के क्वारसी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी (Swarn Jayanti Nagar Colony) में मंगलवार दोपहर कार की चपेट में आए कुत्ते की मौत मामले में पुलिस ने कार सवार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह मुकदमा जीव दया फाउंडेशन की ओर से कराया गया है. घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है. पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है. दरअसल स्वर्ण जयंती नगर के कावेरी चौराहे से एक कार गुजर रही थी.  तभी कार के पहिए के नीचे आकर एक कुत्ते की मौत हो गई. इस मामले में एक संस्था  द्वारा थाना क्वार्सी में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.

जीव दया फाउंडेशन की संस्थापक सचिव आशा सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर को उन्हें जानकारी मिली थी कि थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी स्थित कावेरी चौराहे पर एक अज्ञात गाड़ी चालक ने कुत्ते को टक्कर मारी. टक्कर लगने से कुत्ते की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि चालक अपनी कार को आगे-पीछे कर रहा था, तभी कुत्ता कार के पहिए के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की जानकारी तत्काल इलाका पुलिस को दी गई.

आईपीसी की इस धारा के तहत केस दर्ज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत की. वहीं, जीव दया फाउंडेशन की संस्थापक सचिव आशा सिसोदिया ने पशु क्रूरता के तहत कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की. सिविल लाइन के सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्वार्सी क्षेत्र की घटना है. 13 तारीख को एक कार द्वारा कुत्ते को कुचल दिया गया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. कुत्ते का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है. आशा सिसोदिया जो जीव फाउंडेशन की सचिव हैं उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है. सीसीटीवी के आधार पर कार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. आईपीसी की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: 'कब तक साथ टिकते हैं देखना होगा', अखिलेश-शिवपाल यादव पर ओपी राजभर का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget