एक्सप्लोरर

UP Politics: 'कब तक साथ टिकते हैं देखना होगा', अखिलेश-शिवपाल यादव पर ओपी राजभर का तंज

ओपी राजभर यादव परिवार पर हर दिन कुछ न कुछ बयान देते हैं. बीच में ऐसे संकेत मिले थे कि वह सपा के साथ जा सकते हैं लेकिन उनके तीखे बयानों से इस संभावना पर विराम लग गया है.

UP News: सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar)  महिला सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने मऊ (Mau) पहुंचे. यहां उन्होंने बातों-बातों में बीजेपी के साथ जाने के संकेत दिए वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पर भी तंज कसा. राजभर ने कहा कि दोनों एक हो गए हैं लेकिन कब तक साथ टिके रहते हैं यह भी देखना होगा. मऊ में 18 दिसंबर को सुभासपा महिला महासम्मेलन कराने जा रही है. 

राजभर ने चाचा-भतीजे की एकजुटता पर कहा, ' अभी रोज सुन रहे हैं कि बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. कब तक जिम्मेदारी दी जाएगी भगवान मालिक है.'  ओम प्रकाश राजभर से पूछा गया कि आप के मोर्चे में शिवपाल यादव भी शामिल थे अब नहीं है तो उन्होंने कहा, 'अब तलाक मिल गया तो वहां से तलाक अब कबूल कर लिया तो खत्म हो गया ना.'  मोर्चे की बात राजभर ने कहा कि शिवपाल से हमारी दोस्ती है. उनके पास 18-19 दिसंबर को जाएंगे और उनसे बात करेंगे. राजभर से जब पूछा गया कि क्या वह बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे ? इस पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई कसम नहीं खाता, यूपी में सपा-बसपा गठबंधन भी संभव हुआ. राजनीति में नेता कब क्या बोल देंगे कुछ पता नहीं होता. 

सपा पर सुभासपा का हमला जारी

2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ओपी राजभर सपा पर हमलावर हैं. हाल यह था कि उनके हमले के कारण सपा ने उनसे दूरी बरत ली. उधर, हाल ही में संपन्न उपचुनावों के बाद भी राजभर तीखे शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं. तीन दिन पहले ही राजभर ने यह दावा किया था कि सपा को सत्ता में आने के लिए 10 साल का इंतजार करना पड़ेगा. उन्होंने कहा था, 'समाजवादी पार्टी से लोग नफरत करते हैं. नाराजगी होती तो लोग मान भी जाते. उनके जो रवैए रहे हैं, उससे पूरा प्रदेश अवगत हो चुका है. हम तो कह रहे हैं कि उन्हें अभी सत्ता में आने के लिए कम से कम 10 साल तक इंतजार करना पड़ेगा.'

ये भी पढ़ें -

Watch: लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी, 3 लड़कियों को छेड़ उनकी कार पर फेंकी शराब की बोतलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget