एक्सप्लोरर

UP News: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर होगा अक्षयवट परिसर का विकास, इन राज्यों से बुलाए जाएंगे कारिगर

Akshayvat complex: डीपीआर के मुताबिक अक्षयवट परिसर वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की ही तरह होगा.किले में घुसने के लिए स्नान घाट की ओर बेहतरीन प्रवेश द्वार और निकास द्वार बनाया जाएगा.

Prayagraj News: प्रयागराज के संगम तट पर स्थित अक्षयवट की भव्यता आने वाले दिनों में और निखरेगी. वहां श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन और सुगम हो जाएगा. इसके लिए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) की तर्ज पर अक्षयवट कारिडोर बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanth) ने इसमें रुचि दिखाई है. उत्तर प्रदेश शासन ने इसी वजह से इस परियोजना को मंजूरी दे दी है. 

किसने तैयार किया है डीपीआर

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के उच्चाधिकारियों को अक्षयवट परिसर के निर्माण में कार्यदायी संस्था को सहयोग देने के निर्देश भी दे चुके हैं.अक्षयवट परिसर का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी बन चुका है.प्रयागराज मेला प्राधिकरण, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक कंसल्टेंसी कंपनी और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के सहयोग से डीपीआर तैयार कराया है.पीडीए,पर्यटन विभाग और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज पूरा काम कराएगा.

डीपीआर के मुताबिक अक्षयवट परिसर वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की ही तरह होगा.किले में घुसने के लिए स्नान घाट की ओर बेहतरीन प्रवेश द्वार और निकास द्वार बनेगा.अक्षयवट का बेहतरीन चूबतरा बनेगा.यह चबूतरा राजस्थान के उच्च गुणवत्ता वाले पत्थरों और गुजरात की विशेष टाइल्स से बनाया जाएगा. इसे बनाने के लिए राजस्थान,महाराष्ट्र और गुजरात के कारीगर बुलाए जाएंगे.अक्षयवट परिसर का सुंदरीकरण कराया जाएगा.

क्या क्या सुविधाएं होंगी अक्षयवट कॉरिडोर में

आकर्षक लाइटिंग के साथ ही रास्ते पर एलईडी स्क्रीन,लाइट एंड साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी.आने-जाने के लिए विशेष संगमरमर से अक्षयवट परिपथ बनेगा. इसी परिसर में बड़े हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप को भी शामिल किया जाएगा. महाकुंभ 2025 के पहले अक्षयवट परिसर बनकर तैयार हो जाएगा.प्रधानमंत्री ही इसका लोकार्पण करेंगे.

कुंभ 2019 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 450 साल से किले में कैद अक्षयवट के दर्शन की घोषणा की थी.तब से अब तक देश-दुनिया के एक करोड़ 39 लाख लोग अक्षयवट का दर्शन-पूजन कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget