एक्सप्लोरर

13 और 14 सितम्बर को रामपुर जाएंगे अखिलेश याद, बोले- हर हाल में आजम के साथ

अखिलेश ने कहा कि राजनैतिक दबाव में आजम खान पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अखिलेश ने रामपुर के डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपना एक्सटेंशन चाहते हैं इसलिए सरकार को खुश करने में लगे हैं।

लखनऊ, शैलेष अरोड़ा। रामपुर दौरा स्थगित होने के बाद अखिलेश यादव ने सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला। अब अखिलेश 13 और 14 सितम्बर को रामपुर जाएंगे। 9 और 10 सितम्बर का दौरा स्थगित होने के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

धार्मिक आयोजनों के चलते कार्यक्रम स्थगित किया अखिलेश ने बताया की उनको सीतापुर और शाहजहांपुर में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए बरेली होते हुए रामपुर जाना था। रामपुर का पूरा कार्यक्रम 8 सितम्बर को ही जिला प्रशासन को भेज दिया था। इस पर जिला प्रशासन ने 10 सितम्बर को मुहर्रम के जुलूस निकलने और गणेश प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अलावा उनको PWD का गेस्ट हाउस भी देने से मना कर दिया। उसकी जगह होटल का इंतजाम होने की बात कही। अखिलेश ने कहा की दोनों धार्मिक आयोजनों के सम्मान में अपना कार्यक्रम रद करके 13 और 14 सितम्बर का कार्यक्रम बनाया है।

13 और 14 सितम्बर को रामपुर जाएंगे अखिलेश याद, बोले- हर हाल में आजम के साथ

हर हाल में आजम के साथ अखिलेश ने कहा कि राजनैतिक दबाव में आजम खान पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कई ऐसे मुकदमे हो रहे हैं जिनकी जानकारी किसी को नहीं। अखिलेश ने कहा कि प्रशासन नहीं चाहता हम वहां जाएं। अखिलेश ने रामपुर के डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपना एक्सटेंशन चाहते हैं इसलिए सरकार को खुश करने में लगे हैं। अखिलेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक हैं। जो कांग्रेस है वही बीजेपी और जो बीजेपी है वही कांग्रेस। रामपुर में बीजेपी, कांग्रेस, सरकार, प्रशासन सब एक से दिखाई दे रहे। हर स्तर पर पार्टी आजम के साथ है जरुरत हुई तो लानूनी लड़ाई में भी हम साथ हैं। जब समय आएगा आजम खान अपनी बात सामने आकर रखेंगे।

13 और 14 सितम्बर को रामपुर जाएंगे अखिलेश याद, बोले- हर हाल में आजम के साथ

सरकार के 100 दिन पर अखिलेश का तंज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि 100 में से 1 हटा दो। एक 0 दिल्ली का और एक 0 यूपी का बचेगा। अखिलेश ने कहा की डायल 100 की शुरुआत अन्याय करने के लिए नहीं की गई थी। लोकभवन इसलिए नहीं बनाया था की सरकार अन्याय करे। जनकल्याण के लिए बनवाया था। अखिलेश ने कहा कभी हम भी कालिदास में रहा करते थे। सरकारें बदलती रहती हैं। आज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सब उत्तर प्रदेश से हैं लेकिन प्रदेश को कुछ नहीं मिला। जितने राज्यपाल यूपी से अब मिले इतिहास में कभी नहीं मिले। अखिलेश ने कहा की आज बच्चे, मजदूर नमक रोटी खा रहे। अब होम गार्ड भी नमक रोटी खाएंगे। पत्रकारों पर सच्चाई दिखने पर मुकदमे हो रहे हैं।

13 और 14 सितम्बर को रामपुर जाएंगे अखिलेश याद, बोले- हर हाल में आजम के साथ

IIM जाने की जगह हमसे ले लेते ट्रेनिंग अखिलेश यादव ने कहा कि गीता में योगी की परिभाषा कुछ और है। हमें ऐसे योगी मिले जो दूसरों को दुख दे रहे। रामपुर के बहाने या कभी IIM जाकर अपनी नाकामी छुपाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री क्या सीखेंगे IIM जाकर। उनको कुछ नहीं आता इसलिए सीखने जा रहे हैं। सीखना ही था तो समाजवादियों को लोकभवन बुला लेते तो हम ट्रेनिंग दे देते। जो मंत्री हटे क्यों हटे सरकार बताए। प्रदेश में बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी इस सरकार से दुखी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget