एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत, अखिलेश यादव भी करेंगे प्रचार

UP News: मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल के मैदान में उतरने पर अखिलेश यादव ने काफी पसीना बहाया था. उसके बाद मैनपुरी की सीट डिंपल ने भारी मतों से जीती थी.

UP News: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी कमर कस ली है. घोसी उपचुनाव को अपनी नाक का सवाल बनाते हुए अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उपचुनाव में प्रचार करने का फैसला किया है. बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उपचुनाव में प्रचार से परहेज करते थे. लेकिन अखिलेश ने यह परहेज मैनपुरी उपचुनाव से खत्म किया था. मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा की ओर से डिंपल यादव चुनाव मैदान में थी. इस चुनाव में अखिलेश यादव ने काफी पसीना बहाया था उसके बाद मैनपुरी की सीट पर डिंपल को भारी वोटों से जीत मिली थी.

अब घोसी में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आक्रामक रूप दिखाना शुरू कर दिया है. अब सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रचार करते हुए दिखेंगे. बता दें कि घोसी में हो रहा है उपचुनाव में 5 सितंबर को मतदान होना है उसके पहले दोनों पक्षों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस उपचुनाव में प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आने वाले हैं. आमतौर पर उपचुनाव में अखिलेश यादव प्रचार करते हुए नहीं दिखाई देते हैं. लेकिन अब अखिलेश यादव मंगलवार को अपनी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के लिए जनसभा करेंगे.  

इस उपचुनाव में दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के नामांकन के वक्त ही एनडीए का पूरा कुनबा नामांकन की रैली में दिखा था. उसके बाद से ही बीजेपी के 10 से अधिक मंत्रियों के साथ पार्टी कैडर के लोग घोसी में डटे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की बात करें तो सपा के स्थानीय नेताओं के अलावा रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव जैसे नेता पिछले कई दिनों से घोसी में डेरा डाले हुए हैं. अब अखिलेश यादव भी मंगलवार को पहुंचकर अपने प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे. अखिलेश के इस कदम को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों का मानना है कि अखिलेश यादव के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ेगा और वोटरों में अच्छा मैसेज जाएगा. 

पुराना ट्रेंड तोड़कर अखिलेश ने किया था डिंपल के लिए प्रचार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उपचुनाव में प्रचार से परहेज करते थे. उनका यह परहेज मैनपुरी उपचुनाव से खत्म हुआ है. मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल के मैदान में उतरने पर अखिलेश यादव ने काफी पसीना बहाया था. उसके बाद मैनपुरी की सीट डिंपल ने भारी मतों से जीती थी. अब दूसरे उपचुनाव में अखिलेश यादव प्रचार करते हुए घोसी में दिखाई देंगे. आजमगढ़ रामपुर के उपचुनाव में प्रचार न करने पर समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ था. माना जा रहा है उससे सीख लेते हुए इस उप चुनाव में अखिलेश यादव प्रचार करते हुए दिखाई देंगे. घोसी उपचुनाव की लड़ाई में बाहरी बनाम स्थानीय में फिलहाल सुधाकर सिंह यादव को स्थानीय होने का फायदा मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें:

UP Politics: ब्राह्मण एकजुटता पर समाजवादी पार्टी का ध्यान, सपा नेता मनोज पांडेय ने ब्राह्मणों को बताया सत्ता की चाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget