एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में पत्रकारों को पिटवाने की बात स्वीकार करने वाले अखिलेश यादव के बदले सुर, रामपुर में अब कही ये बात

मुरादाबाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव का पारा पत्रकारों पर क्यों चढ़ गया था? आखिर कौनसे ऐसे सवाल थे जिनसे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तिलमिला गए? हालांकि, पत्रकारों को पिटवाने की बात स्वीकार करनेवाले अखिलेश के सुर रामपुर में अचानक बदल गए.

मुरादाबाद: गुरुवार को मुरादाबाद में पत्रकारों पर हुए हमले की घटना से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पलट गए हैं. पत्रकारों को पिटवाने की बात कैमरे पर स्वीकार करनेवाले अखिलेश ने रामपुर में अलग बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुरादाबाद में उनके ऊपर हमले की तैयारी थी. ये सरकार और पत्रकारों की तरफ से साजिश जानबूझकर रची गई थी. उन्होंने बंगाल में ममता बनर्जी पर हुए हमले की तुलना करते हुए खुद के लिफ्ट में फंसे रहने का मुद्दा उठाया.

पत्रकारों पर पिटाई की बात से पलटे अखिलेश यादव

उन्होंने मांग की कि लिफ्ट में लाइट जाने के मामले की जांच प्रशासन करे. उनका कहना है कि चुनाव करीब आने के साथ ही बीजेपी और सरकार के लोग हमला कराएंगे. इस बीच, मुरादाबाद प्रकरण पर पत्रकारों ने अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है और पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है. आपको बता दें कि गुरुवार को अखिलेश यादव ने पत्रकारों को प्रेस कान्फ्रेंस में आने का खुद न्यौता दिया था.

पत्रकारों और सरकार पर साजिश का लगाया आरोप 

अखिलेश तय समय पर प्रेस कांफ्रेंस में दो घंटे की देरी से पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते समय आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. पत्रकारों ने जब उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पारिवारिक संबंध और आजम खान पर सवाल पूछा, तो उनका गुस्सा भड़क गया. इसके बाद ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए शिवपाल यादव से जुड़ने के संकेत दिए.

अखिलेश यादव के मंच से उतरने पर सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. इस दौरान एक पत्रकार घायल होकर गिर गया. उसने अखिलेश यादव से घटना की शिकायत की, तो अखिलेश यादव ने गुस्से में पत्रकारों पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप मढ़ दिया. उसके बाद अखिलेश यादव के कार्यकर्ता और सुरक्षागार्ड मीडिया कर्मियों पर टूट पड़े और दौड़ा दौड़ा कर पीटा. लगभग घंटे भर बाद मीडियाकर्मियों को पांच सितारा होटल से पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला.

गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए चोर बन गया युवक, दोस्त के साथ मिलकर किया ये कारनामा कितना अनुभवी है उत्तराखंड का मंत्रिमंडल, जानिए- कौन बना है पहली बार मंत्री?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget