एक्सप्लोरर

सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना, कहा-भावनाओं को नहीं समझा गया तो जनता बदल देगी संविधान

कन्नौज पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएए को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर जनता की बात नहीं सुनी गई तो संविधान खुद जनता ही बदल देगी

कन्नौज, एबीपी गंगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज के छिबरामऊ पहुंचकर सुभास चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कारगिल में शहीद जवानों को याद किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सपा मुखिया अखिलेश यादव का गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया।

सीएए कानून को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिये। आज उनके पास बहुमत है, कल हमारी सरकार थी आज हम सरकार में नहीं है, कल इनकी भी सरकार नहीं होगी तो लोकसभा में फिर पास कर दिया जायेगा। और अभी तो हमें भरोसा सुप्रीम कोर्ट पर है सरकार को जवाब देने दीजिये, हमें पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट भारत की आत्मा को समझेगा। जो लोग संविधान की भावना को बचाने के लिए खड़े हैं सुप्रीम कोर्ट उनकी भावना को समझेगा। नहीं तो आने वाले समय में जनता इन्हे हटाकर खुद संविधान बदल लेगी। आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि विपक्ष कुछ भी कर ले सीएए वापस नहीं होगा।

कानपुर में सीएम योगी के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि हमारे हिन्दू समाज में साधू और संत को बहुत सम्मान से देखा जाता है, अगर हम किसी को भगवा रंग में देखते हैं तो उसका सम्मान करते हैं। अगर साधु संत है और योगी है तो कम से कम उनकी भावना और भाषा ऐसी नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में सबको विरोध करने का अधिकार है। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि कभी रानी लक्ष्मी बाई अपने सम्मान के लड़ी थीं और आज लाखों की संख्या में महिलाएं लड़ाई लड़ रही हैं। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि था कि महिलाएं धरने पर हैं और पुरुष घर में रजाई के भीतर हैं।

छिबरामऊ बस हादसे में मारे गए लोगों व घायलों के लिए उन्होंने कहा कि वह मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रूपए व घायलों को 20 20 हजार रूपए की सहायता राशि देंगे। इसके अलावा सपा की सरकार बनने पर पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रूपए मुआवजा देने का काम करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget