एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बताया- कितनी सीटों पर लड़ेगी सपा

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वो शुक्रवार को महाराष्ट्र जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे दो विधायक है, उम्मीद है हमें दो से ज़्यादा सीटें मिलेंगी,

Akhilesh Yadav: समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि वो शुक्रवार को महाराष्ट्र जा रहे हैं जहां सीट शेयरिंग को लेकर बात होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इसे लेकर फैसला हो जाएगा. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए एक बार इंडिया गठबंधन की एकजुटता और मज़बूती का दावा किया. इस दौरान जब उनसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मैं कल महाराष्ट्र जा रहा हूं ... हमारी कोशिश होगी कि INDIA गठबंधन के साथ लड़े। हमने सीटें मांगी हैं हमें उम्मीद है कि हमारे 2 विधायक थे इस बार ज्यादा सीटें मिलेंगी और पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़े होंगे.'

सीट शेयरिंग को लेकर किया दावा
अखिलेश यादव ने कहा कि वो कल महाराष्ट्र जा रहे हैं उम्मीद है कि बहुत जल्द महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग हो जाएगी. वहीं यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि वि यूपी में भी जल्द सीट शेयरिंग को लेकर बात तय हो जाएगी. अखिलेश यादव दो दिन महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे इस दौरान उनकी मालेगांव और धुले में कार्यक्रम हैं जहां वो लोगों को संबोधित करेंगे. 

समाजवादी पार्टी अब यूपी से बाहर भी पार्टी के विस्तार में जुटी है. ऐसे में सपा इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ सकते हैं. सपा ने 30 सीटों पर पार्टी के प्रभाव का दावा किया है. हालाँकि सपा की नज़र राज्य की 10-12 सीटों पर हैं. इनमें वो सीटें हैं जहां मुस्लिम और यूपी से आने वाले लोग रहते हैं. चर्चा है महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन में सपा को 3-4 सीटें मिल सकती है. 

महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा में सपा के दो विधायक है. इनमें शिवाजी नगर से अबू आज़मी और भिवंडी सीट से रईस शेख विधायक है. पिछले दिनों अखिलेश यादव ने लखनऊ में महाराष्ट्र इकाई के नेताओं के साथ बैठक भी की थी, जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई थी. अगर सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनती है तो अखिलेश यादव भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करते दिखाई दे सकते हैं. 

सपा विधायक अबू आजमी ने की मांग
सपा विधायक अबू आजमी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'महाराष्ट्र में यदि महाविकास अघाड़ी का कोई भी पक्ष चाहे वो कांग्रेस हो, राष्ट्रवादी कांग्रेस (एस.पि.), या शिवसेना (उबाठा) हो, वो बिना समाजवादी पार्टी से बात किए या बिना विश्वास में लेते हुए - विधानसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी करते है, इसका मतलब है की वह समाजवादी पार्टी को महाविकास अघाड़ी का हिस्सा नहीं मानते. समाजवादी पार्टी से बिना बातचीत किए किसी भी पक्ष द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करना गलत होगा. जबकि महाविकास अघाड़ी का उद्देश्य सभी सेक्युलर पार्टियों को साथ रखना और सांप्रदायिक सरकार के खिलाफ लड़ना है.

इस परिस्थितियों में, मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री. अखिलेश यादव जी से अनुमति चाहूंगा की महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का परिणाम चाहे कुछ भी हो समाजवादी पार्टी जिन विधानसभाओं में मज़बूत है ऐसी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी.

यूपी उपचुनाव: मिल्कीपुर विधानसभा के लिए क्यों नहीं हुआ तारीखों का ऐलान? अखिलेश यादव ने बताई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget