एक्सप्लोरर

Caste Census: 'संविधान से खेल रही है BJP...' जातीय जनगणना को लेकर बरसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on BJP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी पर हमला किया और कहा कि बीजेपी संविधान की मूल भावना से खेल रही है.

Akhilesh Yadav on Caste Census: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को जातीय जनगणना की वकालत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला और बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को उनकी जातियों के आधार पर समानता से वंचित करके संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है.  

फिरोजाबाद के टूंडला में पाल, बघेल और धनगर समाज की मंडलीय महा पंचायत को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “आज पूरे देश के लोग जातीय जनगणना के पक्ष में आ गए हैं. भाजपा के लोगों ने मंडल आयोग तथा संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करने का काम किया है.”

जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यादव ने कहा, “सामाजिक न्याय की लड़ाई तभी पूरी होगी जब जातीय जनगणना होगी और लोगों को समानुपातिक हक मिलेगा. यह लड़ाई लंबी है. पिछड़ों और दलितों को उनका हक दिलाना है. सामाजिक न्याय से ही लोगों को लाभ मिलेगा.” उन्होंने कहा, “हम केवल पाल, बघेल और धनगर समुदाय के हितों के लिए नहीं लड़ेंगे, बल्कि हमें इस संबंध में आपके सहयोग की जरूरत है” ताकि आबादी के हिसाब से लोगों को उनका हक दिलाया जा सके.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड क्षेत्र में रक्षा उद्योगों के विकास की भाजपा सरकार की घोषणा पर चुटकी लेते हुए कहा, “यह बुन्देलखंड के लोग जानते होंगे कि भाजपा ने बड़े सपने दिखाए हैं. दिल्ली वाले आए और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिसाइल बनेगी. आज 10 साल पीछे मुड़कर देखते हैं तो जिन्होंने टैंक, बम बनाने का भरोसा दिलाया था, उन्होंने आज तक सुतली बम भी नहीं बनाया.” अखिलेश यादव ने इस दौरान बेरोजगारी और किसानों की कमजोर होती आर्थिक स्थिति को लेकर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया. 

UP Politics: आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाए जाने के बाद सपा सांसद बर्क की प्रतिक्रिया, जानिए क्या किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget