एक्सप्लोरर

Maneka Gandhi Remarks: 'इस्कॉन पर आरोप किसी बड़े षड्यंत्र का संकेत', मेनका गांधी के बयान पर अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

Akhilesh Yadav On Maneka Gandhi Remarks: मेनका गांधी ने इस्कॉन पर गायों को कसाइयों को बेचने का आरोप लगाया है. इस्कॉन ने इन आरोपों को खारिज किया है.

Maneka Gandhi Remarks: बीजेपी सांसद मेनका गांधी के इस्कॉन पर दिए गए बयान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस मामले को लेकर यूपी के पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव ने बुधवार (27 सितंबर) को बीजेपी पर निशाना साधा. 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपाइयों ने पहले भूमाफियों से मिलकर राधास्वामी सत्संग को निशाना बनाया और बीजेपी के लोग अब गोपालक भगवान कृष्ण के उपासकों पर ही कसाइयों को गाय बेचने का वीभत्स आरोप लगा रहे हैं. विश्वभर के इस्कॉन (ISKCON) के अनुयायी इस आरोप से व्यथित और दुखी हैं.  

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार को स्पष्टीकरण देना ही होगा क्योंकि इसका संबंध सिर्फ प्रदेश व देश से ही नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय छवि से भी है. क्योंकि कृष्ण चेतना को समर्पित इस्कॉन का विस्तार सम्पूर्ण विश्व में है. जनता का सवाल ये है कि बीजेपी के लोग किस वजह से समाज में ऐसा वैमनस्य फैलाना चाहते हैं और किसके कहने पर? इस्कॉन पर आरोप किसी बड़े षड्यंत्र का संकेत है. 

मेनका गांधी के इस्कॉन पर आरोप

मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस (इस्कॉन) को देश का सबसे बड़ा धोखेबाज संगठन बताया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया था कि अपनी गौशालाओं की गायों को इस्कॉन कसाइयों को बेचता है. ये गौशालाओं के रखरखाव के नाम पर सरकार से लाभ प्राप्त करता है.

बीजेपी सांसद ने आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा था कि वहां उन्हें ऐसी कोई गाय नहीं मिली जो दूध न देती हो. वहां एक भी बछड़ा नहीं था. इसका मतलब है कि सभी बिक गए. 

इस्कॉन ने आरोपों पर क्या कहा?

हालांकि, इन आरोपों को इस्कॉन ने निराधार और झूठा करार दिया है. इस्कॉन के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने कहा कि धार्मिक संस्था न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रही है. गायों और बैलों की सेवा जीवन भर की जाती है, न कि उन्हें कसाइयों को बेचा जाता है, जैसा कि आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें- 

अखिलेश यादव ने रीवा में महिला उम्मीदवारों के लिए की बड़ी घोषणा, फूलन देवी का भी किया जिक्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget