एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, जानें- कामचोर बताते हुए क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा प्रधानमंत्री को पता था कि जो उनके साथ हैं (मुख्यमंत्री योगी) उन्होंने डिजाइन नहीं किया है. यह ‘काम चोरी वाले मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्हें सजा देने के लिए पैदल-पैदल चलाया.''

UP Assembly Election 2022: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बुधवार को तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को पता था कि वह (योगी) कामचोरी वाले मुख्यमंत्री है इसलिए उन्हें पैदल चलने की सजा दी थी. बता दें कि, 16 नवंबर, 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के पीछे-पीछे पैदल चलते हुए देखा गया था. इसकी तस्वीरें मीडिया/सोशल मीडिया में आने पर सपा सहित अन्य दलों ने व्यंग्य किया था जबकि इंटरनेट उपयोक्ताओं ने भी इसे मुख्यमंत्री का अपमान बताया था.

अखिलेश ने क्या तंज किया
बुधवार को अपने छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश ने पिछले नवंबर की घटना पर चुटकी लेते हुए कहा, ''यह एक्सप्रेस-वे हमारे बाबा योगी का डिजाइन नहीं था, इसलिए प्रधानमंत्री जी को पता था कि जो उनके साथ हैं (मुख्यमंत्री योगी) उन्होंने डिजाइन नहीं किया है. यह ‘काम चोरी वाले मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्हें सजा देने के लिए पैदल-पैदल चलाया.''

सपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे डिजाइन किया- अखिलेश
इस दौरान सैन्य स्कूल में अपनी शिक्षा और उन दिनों के बारे में देर तक चर्चा करते हुए अखिलेश ने कहा, "यह समाजवादी पार्टी की सरकार थी जिसने एक्सप्रेस-वे को डिजाइन किया था. उसी ने वायुसेना के साथ करार किया था, जिसके तहत मिराज और सुखोई लड़ाकू विमान एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे.'' उन्होंने कहा, ''अखिलेश यादव नीत सरकार के कार्यकाल में आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ था.''

पीएम सपा के डिजाइन किए एक्सप्रेस-वे पर उतरे- अखिलेश
सपा अध्यक्ष ने व्यंग्य भरे स्वर में कहा कि समाजवादी सरकार ने अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे डिजाइन नहीं किया होता तो प्रधानमंत्री हवाई जहाज से एक्सप्रेस-वे पर उतर नहीं सकते थे. उन्होंने कहा, ''समाजवादियों और सपा का दृष्टिकोण था कि एक्सप्रेस-वे को इस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए कि उनके पास एक रन-वे भी हो जहां लड़ाकू विमान उतर सकें. इसका परिणाम यह हुआ कि प्रधानमंत्री जब उतरे तो समाजवादियों के डिजाइन किये हुए एक्सप्रेस-वे पर उतरे.''

पीएम ने एक्सप्रेस-वे को बताया था सेना की ताकत
बता दें कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद उसे देश की सुरक्षा के साथ जोड़ा था. उन्होंने कहा था, ''जितनी देश की समृद्धि जरूरी है, उतनी ही देश की सुरक्षा भी. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे इमरजेंसी के समय हमारी सेना के लिए एक बड़ी ताकत बनेगा.'' इससे पूर्व, मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर उतरे थे.

ये भी पढ़ें:

BJP में शामिल हुए मुलायम के रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता, कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी पहना कमल का पट्टा

Politics: यूपी इलेक्शन की बिहार में भी चर्चा, अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने से खुश हैं सुशील कुमार मोदी, कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget