एक्सप्लोरर

Politics: यूपी इलेक्शन की बिहार में भी चर्चा, अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने से खुश हैं सुशील कुमार मोदी, कह दी बड़ी बात

सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) पर हमला बोला. कहा कि कांग्रेस और बसपा पहले ही राजनीति के हाशिये पर जा चुकी है.

पटनाः यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) की चर्चा बिहार में भी जारी है. यूपी में अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बीजेपी में शामिल होने पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने खुशी जताई है. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पुत्रवधू अपर्णा यादव के बीजेपी में आने से भाजपाई भी खूब उत्‍साहित हैं.

इधर, बुधवार को सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा- ‘उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जिस तरह से विकास को रफ्तार दी, सरकारी नौकरियों में पारदर्शी तरीके से टाइम बाउंड भर्तियां कीं और जनता को दुर्दांत अपराधियों-माफियाओं से मुक्ति दिलायी, उससे राज्य में अपना दल और निषाद पार्टी के साथ भाजपा की प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी तय है. मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होना शुभ संदेश है.’

यह भी पढ़ें- VIDEO: कौन है पटना का ‘रंगदार’ पंकज शर्मा? गोली मारने से पहले अपराधी ने लिया कुख्यात का नाम, कहा- तू पैसा नहीं देगा? 

बीजेपी प्राप्त करेगी जनादेशः सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) पर हमला बोला. कहा कि कांग्रेस और बसपा पहले ही राजनीति के हाशिये पर जा चुकी है और सपा (Samajwadi Party) अखिलेश सरकार (Akhilesh Yadav) के कारनामों के कारण बैकफुट पर है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में यूपी, गोवा सहित चार राज्यों में बीजेपी फिर सरकार बनाने का जनादेश प्राप्त करेगी. पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का साथ मिलने से गुरु की धरती को कांग्रेस-मुक्त करने में पार्टी अवश्य सफल होगी.

बता दें कि अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पिछले लंबे समय से अटकलें चल रही थीं. बीजेपी में शामिल होते ही अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अखिलेश पर वार करते हुए कहा कि, सपा के शासन में गुंडागर्दी को इतना तवज्जो दिया जाता है कि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. शाम होते ही घरों के दरवाजे बंद हो जाते थे. अपर्णा ने कहा कि, मेरे लिए राष्ट्र सबसे जरूरी है, इसलिए मैं हमेशा से प्रधानमंत्री जी से प्रभावित रही हूं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Government Scheme: 'बाल सहायता योजना' से हर महीने दिए जा रहे इतने रुपये, आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें और दस्तावेज देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget