एक्सप्लोरर

'समय आने पर सबका हिसाब होगा', यूपी उपचुनाव के रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव ने इन्हें दी चेतावनी

UP By Election 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा यूपी का चुनाव आप सबने देखा, ऐसा चुनाव किसी ने नहीं देखा होगा, जैसा चुनाव हुआ. भारतीय जनता पार्टी की घबराहट यह है कि वो 9 की 9 सीटें हार रही है.

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. योगी सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को सबसे खराब स्तर पर भाजपा ने पहुंचा दिया है. भाजपा को पता था कि वो उपचुनाव हार रहे हैं. इसीलिए पूरी सरकार वोट लूटने में लगी हुई थी. कमिश्नर दूसरे प्रदेश से इसलिए लाए गए कि उत्तर प्रदेश में लूट मचाई जाए. उत्तर प्रदेश में तैनात कुछ अधिकारी राजस्थान के हैं, जो यहां से कमाई कर लूट का पैसा राजस्थान में निवेश कर रहे हैं. ऐसे अधिकारियों के बारे में सबको पता है और समय आने पर सबका हिसाब होगा.

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आप सबने देखा, ऐसा चुनाव किसी ने नहीं देखा होगा, जैसा चुनाव हुआ. भारतीय जनता पार्टी की घबराहट यह है कि वो 9 की 9 सीटें हार रही है. उसी का परिणाम है कि उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया और प्रशासन को लगा दिया. सबसे ज्यादा अधर्मी अगर कोई है तो वो भारतीय जनता पार्टी है.

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा धर्म के रास्ते पर नहीं चलती है, धर्म का रास्ता न्याय का रास्ता है. भारतीय जनता पार्टी ने वोट की लूट की. ये लोग हर चुनाव में कुछ ना कुछ लूट तंत्र अपनाते हैं. सरकार अग्निवीर व्यवस्था खत्म नहीं कर पाई, देश और प्रदेश में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है, महंगाई बड़े पैमाने पर है. जनता इन मुद्दों को लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है.

मीरापुर उपचुनाव: कई महिलाओं समेत 28 नामजद और 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर कार्रवाई, इन धारा में FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget