एक्सप्लोरर

UP Politics: काशी, मथुरा और अयोध्या वाले सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का जवाब, कहा- 'हमारे लिए कोर्ट सबसे बड़ा'

Gyanvapi Case: विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिम पक्ष से अपील की थी. अब अखिलेश यादव ने उसपर प्रतिक्रिया दी है.

UP News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में ज्ञानवापी मामले पर कहा था कि हम तो केवल तीन ही जगह मांग रहे हैं. इसपर सपा प्रमुख ने कहा है कि ये कौन तय करेगा कि कौन पांडव है और कौन कौरव है. हमारे लिए संविधान और कोर्ट सबसे बड़ी है. 

दरअसल, सीएम योगी ने विधानसभा में कहा था, 'अयोध्या के साथ अन्याय हुआ है.  पांडवों के साथ भी अन्याय हुआ था. उस समय कृष्ण कौरवों के पास गए थे. उन्होंने कहा था बस दे दो केवल पांच ग्राम. यही अयोध्या के साथ हुआ, यही काशी के साथ हुआ और यही मथुरा के साथ हुआ था. लेकिन यहां की आस्था केवल तीन के लिए बात कर रही है.'

'INDIA गठबंधन का नीतीश कुमार ने किया अंतिम संस्कार, अब जयंत चौधरी श्राद्ध करेंगे' प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला

जयंत चौधरी पर जवाब
सपा प्रमुख ने जयंत चौधरी के एनडी में शामिल होने की अटकलों पर कहा, 'बीजेपी दलों को तोड़ना जानती है. बीजेपी किसको कब लेना है वो जानती है. बीजेपी बेईमानी करना भी जानती है. किसके पास ईडी और आईटी भेजना है उनको पता है. अपराध बढ़ रहा है भ्रष्टाचार बढ़ रहा इसका जवाब बीजेपी के पास नहीं है. इजराइल में नौकरी करने के लिए नौजवान मजबूर हैं. एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है.'

गौरतलब है कि रालोद और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. हालांकि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने इस पर स्थिति साफ नहीं की है. राजनीतिक जानकर बताते हैं कि रालोद अपने नफा-नुकसान का आकलन करने के बाद ही तस्वीर साफ करेगा. वहीं अखिलेश यादव ने बीजेपी के मौजूदा सांसद वरुण गांधी के इंडिया गठबंधन में आने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

बता दें कि बीते दो सालों में वरुण गांधी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए हैं. उन्होंने सरकार के कई फैसलों पर सवाल भी खड़े किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget