एक्सप्लोरर

फतेहपुर मकबरा बनाम मंदिर मामले में अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, पूछा ये सवाल

Fatehpur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में मकबरा बनाम मंदिर मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश स्थित फतेहपुर की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा चीफ ने इस मामले में केंद्र और राज्य की सरकार पर तंजिया लहजे में सवाल पूछा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने मांग की है कि दोषियों को सजा हो.

कन्नौज सांसद ने लिखा कि  फतेहपुर में घटी घटना, तेज़ी से ख़त्म होती भाजपा की निशानी है. जब-जब भाजपा और उनके संगी साथियों की पोल खुलने लगती है, तब-तब सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जाती है. जनता अब इस भाजपाई चाल को समझ गयी है. अब ऐसी करतूतों में जनता न तो अटकेगी और न ही इन घटनाओं से भटकेगी. देखना ये है कि इस घटना के दोषियों की शिनाख़्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्लीवालों के ड्रोन. सामाजिक एकता ज़िंदाबाद!

क्या है मामला?

बता दें फतेहपुर जिले में सोमवार,11 अगस्त 2025 को सुबह हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एक मकबरे को मंदिर बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से परिसर में प्रार्थना करने की अनुमति मांगी.हिंदू संगठनों ने दावा किया कि नवाब अबू समद का मकबरा ‘ठाकुर जी’ के एक प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाया गया था.हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद फतेहपुर जिले में स्थित सदियों पुराने इस ढांचे के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए.

UP Politics: दिल्ली में अखिलेश यादव ने फांदी बैरिकेडिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा, जानें- अमेरिकी अखबार ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में हिंदू संगठनों के सदस्यों को कथित तौर पर हंगामा करते हुए, ढांचे के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ करते हुए और भगवा झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई के अध्यक्ष मुखलाल पाल ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि वह हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 11 अगस्त को उस जगह पर पूजा-अर्चना करेंगे.उन्होंने दावा किया था कि सदियों पुराना यह ढांचा एक मंदिर था क्योंकि समाधि के अंदर एक ‘शिवलिंग’ स्थित है.पाल ने दावा किया कि यह स्थल ‘ठाकुर जी’ का मंदिर था, जिसे बाद में आक्रमणकारियों ने समाधि में बदल दिया था.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की ये मांग

भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पूजा-अर्चना के आह्वान के बीच जिला प्रशासन ने परिसर को सील कर दिया, अवरोधक लगा दिए और परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया.पुलिस अधीक्षक (फतेहपुर)  अनूप कुमार सिंह ने बताया, “प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है और घटनास्थल व उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. हम शांति सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.”उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट भी अपने स्तर पर इस मामले पर नजर रख रहे हैं.स्थानीय धार्मिक नेताओं और सामुदायिक समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ‘मठ-मंदिर संरक्षण संघर्ष समिति’ ने जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की.

समिति ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मंदिर ‘बेहद जर्जर’ स्थिति में है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की सांस्कृतिक विरासत दोनों को खतरा है.वहीं राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने भी जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र भेजकर प्रशासन से मकबरे के ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ न करने का आग्रह किया.इस बीच, मकबरे के कार्यवाहक (मुतवल्ली)  मोहम्मद नफीस ने बताया कि यह इमारत लगभग 500 साल पुरानी है और इसे बादशाह अकबर के पोते ने बनवाया था.उन्होंने बताया कि सदियों पुराने इस स्थल पर अबू मोहम्मद और अबू समद की कब्र हैं.एक अधिकारी ने बताया कि तनाव को देखते हुए कोतवाली, राधानगर, मालवान और हुसैनगंज सहित कई थानों से भारी पुलिस बल बुलाया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget