एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 2024 के चुनाव में BJP को हरा देगी जनता, यूपी के लेकर किया चौंकाने वाला दावा

Lok Sabha Election: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि ''2024 के चुनाव में जनता बीजेपी को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट हरा देगी, दिल्ली से हटा देगी.''

Akhilesh Yadav on Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को हरा देगी. उन्होंने बीजेपी पर 'नफरत की राजनीति' करने का आरोप लगाया और उसे बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''बीजेपी ने अमीर को (और) अमीर बनाकर आम जनता को गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और महंगाई के साथ नफ़रत की राजनीति दी है.'' उन्होंने कहा, ''बीजेपी के शासनकाल में देश आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और राजनीतिक रूप से सालों पीछे चला गया है.'' यादव ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में बीजेपी की हार होगी. उन्होंने ट्वीट किया, ''2024 के चुनाव में जनता बीजेपी को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट हरा देगी, दिल्ली से हटा देगी.''

इससे पहले अपनी बात को बल देने के लिए अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा और मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हालिया हार का जिक्र किया था.

यूपी में बीजेपी का है मजबूत जनाधार
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी का 64 और सहयोगी अपना दल (एस) का दो सीट पर कब्जा है जबकि 10 सीट बहुजन समाज पार्टी, तीन सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट कांग्रेस के पास है.

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह के मामले में क्यों खामोश हैं अखिलेश और चाचा शिवपाल यादव, क्या है वजह?

बता दें कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में यूपी से 71 सीटें जीती थीं और 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद पार्टी ने 64 सीटों के साथ विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था. 2019 में, 16 सीटें ऐसी थीं, जिन्हें बीजेपी राज्य में जीतने में विफल रही. इनमें से बीजेपी ने जून में हुए लोकसभा उपचुनाव में दो में जीत हासिल की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget