एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के लिए अब यूपी में चुनौती, 31 दिसंबर तक सीटों का बंटवारा करने का मिला समय

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी की तैयारी पूरी है तो वहीं सपा अब भी कन्फ्यूज दिखाई दे रही है. ऐसे में अखिलेश यादव के सहयोगी भी उनकी रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव  2024 से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कांग्रेस (Congress) से मतभेद के बीच यूपी में अब तक स्थिति साफ नहीं है, कि सपा इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A) के साथ है या नहीं. इस बीच अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सहयोगी भी उन्हें जल्द से जल्द फैसला लेने की नसीहत देने लगे हैं. उनका कहना है कि एक महीने में सीट बंटवारे को लेकर फैसला कर लेना चाहिए नहीं तो सपा को दिक्कत हो सकती है. 

यूपी में सपा के सहयोगी महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा, कि सपा को एक महीने के सीटों का बंटवारा करके टिकटों की घोषणा कर देनी चाहिए. इसके साथ ही उन्हें ये भी जल्दी तय करना होगा कि सपा को इंडिया गठबंधन में रहना है या नहीं. 

अखिलेश यादव को मिला एक महीने का समय
केशवदेव मौर्य ने कहा, 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी को जल्द ही फैसला कर लेना चाहिए कि करना क्या है. सपा को जल्द ही सीट बंटवारा करके प्रत्याशी घोषित कर देना चाहिए, ताकि प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में काम करने का भरपूर समय मिल सके और वो अपने क्षेत्रों में जाकर और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ सके. 

केशवदेव ने कहा,  बीजेपी जमीन पहले से ही तैयार है, उनका वोटर मोदी और योगी के नाम पर ही वोट देगा, प्रत्याशी मैटर नहीं करेगा, लेकिन सपा को सोच समझकर सारे जातीय समीकरण और विकास के मुद्दे देखने होंगे. इसलिए अखिलेश यादव को I.N.D.I.A गठबंधन से अलग हो जाना चाहिए या 31 दिसंबर 2023 तक सारे विवाद समाप्त कर लेना चाहिए, ऐसा न होने पर समाजवादी पार्टी का नुकसान पक्का है, यूपी में कांग्रेस का कुछ नहीं है. 

छोटे दलों को साथ लेकर चलें अखिलेश
मौर्य ने अखिलेश को विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी ने विधानसभा चुनाव-2022 में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर 125 सीट जीती हैं, मैनपुरी और घोसी उपचुनाव जीता है, जबकि उस समय अखिलेश जी पूरी तरह ओवर-कॉन्फिडेंट थे और अब पूरी तरह सतर्क और चौकन्ना हैं. इसलिए सपा के एक बार फिर छोटे दलों को साथ लेकर चाक-चौबंद रणनीति बनाकर लड़ना चाहिए, ऐसे में सपा को 40-50 लोकसभा सीट जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा.

Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव से बनाया BJP ने नया रास्ता, यूपी में इसपर होगा काम, जानिए पार्टी के 7 प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget