एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आजमगढ़ की इस सीट से अखिलेश यादव लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानें- यहां के समीकरण

सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपालपुर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव 2022 लड़ सकते हैं.

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले गोपालपुर विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव लड़ सकते हैं. यह सीट समाजवादी पार्टी के लिए मजबूत सीट रही है. 1996, 2007, 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी इस सीट से चुनाव जीतती आई है. 2007 से 12 तक यह सीट बसपा के पास थी.

अब चर्चा तेज हो गई है कि अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. लेकिन इस बात की अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का कहना है कि हम अखिलेश यादव का यहां स्वागत करते हैं अगर अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ते हैं तो भारी मतों से विजयी होंगे.

गोपालपुर सीट का समीकरण
कुल मतदाताओं की संख्या 349205
पुरुष मतदाता- 186393
महिला मतदाता- 162804
थर्ड जेंडर- 08

जातिवार मतदाताओं की संख्या (लगभग)
यादव- 68000
अनुसूचित जातियां- 53000
मुस्लिम- 42000
राजभर- 28000
ब्राह्मण- 18000
छत्रिय- 18000

अभी नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि
अभीतक मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आजमगढ़ के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है. वह सपा के गढ़ इटावा या मैनपुरी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. दरअसल, एक बड़ा मैसेज देने के लिए अखिलेश यादव पूर्वांचल से ही किस्मत आजमाना चाहते हैं. अखिलेश यादव के पास दो तीन सीटों का विकल्प है लेकिन अभी उन्होंने सीट तय नहीं की है. अखिलेश ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है. आजमगढ़, मैनपुरी और इटावा समेत कई जिलों से समाजवादी पार्टी के लोग उनसे चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं.

बीजेपी ने कसा अखिलेश पर तंज
अखिलेश के विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि वह मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वह भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. क्योंकि बीजेपी ने सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव लड़ाने की बात की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्य ने जरूर सवाल किया होगा कि आप क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो चुनाव लड़ना पसंद करते हैं.

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं, उन्होंने सुरक्षित ठिकाना तलाशने के लिए इतना समय लगा दिया. विकास की ज़मीन पर लड़ने से डरते हैं अखिलेश जी पहले बताओ 2012 से 2017 में सबसे ज़्यादा विकास कहां किया है. वह बीजेपी के विकास का मुक़ाबला नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: टिकट कटने से नाराज सपा विधायक शरदवीर सिंह ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद का एलान- समाजवादी पार्टी 100 सीट भी दे तो गठबंधन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget