एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: 'अब तो स्याही फेंकने वाले ने ही बता दिया..', अखिलेश यादव ने साधा दारा सिंह चौहान पर निशाना

Ghosi Bypoll 2023: दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले आरोपी ने दावा किया है कि बीजेपी नेताओं ने ही उससे स्याही फेंकने को कहा था, जिसे लेकर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है.

Akhilesh Yadav on Dara Singh Chauhan: घोसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले आरोपी मोनू यादव उर्फ डायमंड ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस दौरान उसने दावा किया कि बीजेपी नेता के कहने पर ही उसने दारा सिंह पर स्याही फेंकी थी, जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर पलटवार किया है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तो स्याही फेंकने वाले ने ही बता दिया कि ये काम भाजपाईयों ने ही कराया है. 

दरअसल, रविवार को दारा सिंह चौहान पर थाना सराय लखांशी क्षेत्र के अदरी गांव में प्रचार के दौरान आरोपी मोनू यादव ने स्याही फेंक दी थी और फरार हो गया था, जिसके बाद आज आरोपी ने कोपागंज थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते उसने दावा किया कि ये सब बीजेपी की चाल है. बीजेपी नेताओं ने ही कहा था कि स्याही फेंक दो, हम लोगों का चुनाव फंस रहा है. हम लोग बचा लेंगे, इसलिए मैंने स्याही फेंक दिया. वहीं जब वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो आरोपी ने कहा कि ये वीडियो भी उनके ही लोगों ने बनाई थी. 

अखिलेश यादव ने किया पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब आरोपी के बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और दावा किया कि घोसी की जनता अब सपा को ही जिताएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि 'जब घोसी में स्याही फेंकनवाले ने खुद ही बता दिया कि ये काम उससे भाजपाइयों ने ही करवाया है तो फिर अब आगे और क्या कहना. अभी आगे देखियेगा हार का डर भाजपा से क्या-क्या न कराए. घोसी की जनता सपा की साइकिल ही चुनेगी.'

इससे पहले भी अखिलेश यादव ने इस इंक कांड को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि जब हर बार स्याही फेंकने वाला पकड़ा जाता है तो इस बार आरोपी क्यों नहीं पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सहानुभूति पाकर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन ये खेल अब पुराना हो गया है. जनता सब समझती है. वहीं दारा सिंह चौहान ने इसके लिए सपा पर हमला बोला था और कहा कि सपा हार के डर से हताश और निराश होकर इस तरह का काम कर रही है.

Shahjahanpur News: यूपी में एक और सरहद पार की लव स्टोरी, सीमा हैदर की तरह बॉर्डर पार कर युवती ने शाहजहांपुर में रचाई शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget