एक्सप्लोरर

Share Market Crash पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हमने पहले भी आगाह किया था...

Share Market Crash: बीसएई और एनएसई में दर्ज की गई गिरावट के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

Share Market News: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को दोपहर के कारोबार में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क बढ़ाने और चीन की जवाबी कार्रवाई से व्यापार युद्ध की आशंका के बीच दुनिया भर में आर्थिक वृद्धि प्रभावित होने के डर से निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है.

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ताजा घटनाक्रम पर टिप्पणी की है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा- प्रिय निवेशकों

आज शेयर बाज़ार में एक दिन में ही लगभग 19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महामंदी का एक इशारा है. 

कन्नौज सांसद ने लिखा- भाजपा सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार ही नहीं अब तो शेयर मार्केट के महापतन से भी देशवासियों की जेबें खाली कर दी है. जनता भूले नहीं कि ये वही लोग हैं जिन्होंने सांविधानिक पदों पर रहते हुए शेयर में पैसा लगाने के लिए, अवैधानिक तरीक़े से आम जनता को बहकाया-फुसलाया था. शेयर की हर ख़रीद-फ़रोख़्त से पैसा कमानेवाले हृदयहीन बिचौलियों के दिल में निवेशकों के लिए रत्ती भर भी हमदर्दी नहीं है.

यूपी की ये तीन योजनाएं बनी किसानों के लिए गेम चेंजर,क्या आपको भी मिल रहा है लाभ?

दोपहर तक क्या रहा BSE, NSE का हाल?
सपा चीफ ने लिखा- हमने पहले भी आगाह किया था आज फिर कर रहे हैं कि आम निवेशक खास तौर से मध्यम वर्गीय और युवा वर्ग दिखावटी लालच का शिकार न हों, धैर्य रखें और अपनी मेहनत की कमाई का ध्यान भी.

बता दें बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 3,939.68 अंक या 5.22 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 71,425.01 अंक पर और एनएसई निफ्टी 1,160.8 अंक या 5.06 प्रतिशत फिसलकर 21,743.65 अंक पर रहा था. दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 3,205.31 अंक या 4.25 प्रतिशत लुढ़कर 72,159.38 पर और निफ्टी 1,038.95 अंक या 4.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,865.50 पर कारोबार करने लगा. सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर में गिरावट आई. टाटा स्टील का शेयर नौ प्रतिशत से अधिक और टाटा मोटर्स का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक टूटा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget