एक्सप्लोरर

यूपी की ये तीन योजनाएं बनी किसानों के लिए गेम चेंजर,क्या आपको भी मिल रहा है लाभ?

सरकार का दावा है कि अब कृषि योग्य भूमि का 86% हिस्सा सिंचित है. साथ ही कृषि रकबा भी तेजी से बढ़ा है, जिससे यूपी देश का इकलौता राज्य बन गया है जहां कुल भूमि का 76% हिस्सा खेती में इस्तेमाल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश में अब “हर खेत को पानी” का नारा हकीकत बनता दिख रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है. आंकड़े बताते हैं कि जहां 2017 में यूपी में कुल सिंचित क्षेत्र मात्र 82.58 लाख हेक्टेयर था, वहीं अब यह बढ़कर 133 लाख हेक्टेयर हो गया है. यानी 60 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी. इससे राज्य के 185 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला है.

सरकार का दावा है कि अब कृषि योग्य भूमि का 86 फीसदी हिस्सा सिंचित है. साथ ही कृषि रकबा भी तेजी से बढ़ा है, जिससे यूपी देश का इकलौता राज्य बन गया है जहां कुल भूमि का 76 फीसदी हिस्सा खेती में इस्तेमाल हो रहा है.

सरयू, अर्जुन सहायक और बाण सागर परियोजना बनीं गेम चेंजर
मुख्यमंत्री योगी ने सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कई पुराने और अधूरे प्रोजेक्ट्स को गति दी. इनमें सबसे अहम है सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, जिसे करीब 40 साल बाद पूरा किया गया. यह परियोजना पूर्वांचल के 9 जिलों के 30 लाख किसानों को लाभ देती है. इसके तहत 6,623 किमी नहरें बनाई गईं.

अर्जुन सहायक परियोजना भी 2008 में शुरू हुई थी, लेकिन 2017 के बाद इसे तेज़ी से पूरा किया गया. इससे 69,000 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई और 1.49 लाख किसान लाभान्वित हुए.

बाण सागर परियोजना से भी 2 लाख किसानों को लाभ हो रहा है और 1.5 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हुई है.

कानपुर की इन 9 महिलाओं को डीएम ने बताया ‘देवी’, अपने हाथों से सौंपा लाइसेंस

976 सिंचाई परियोजनाएं पूरी, 5 लाख हेक्टेयर की क्षमता और बढ़ेगी
अब तक 976 छोटी-बड़ी परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में कनहर, मध्य गंगा नगर फेज-2 और रोहिन नदी बैराज जैसी परियोजनाओं से 5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा दी जाए. इससे 7 लाख और किसान लाभान्वित होंगे.

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना को भी तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है. इसके तहत केन-बेतवा लिंक परियोजना पूरी होने पर बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, बांदा और ललितपुर के 2.51 लाख हेक्टेयर खेतों को पानी मिलेगा और 21 लाख लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा.

सिंचाई से बढ़ा कृषि उत्पादन और आय
सरकार का दावा है कि सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने से फसल उत्पादन और किसानों की आय दोनों में सुधार आया है. नई योजनाओं जैसे सोलर पंप, चेक डैम, खेत तालाब, अमृत सरोवर, मॉडल तालाब, गंगा तालाब के जरिए पानी को संरक्षित करने और सस्ते सिंचाई साधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

विपक्ष का तंज: सरकार आंकड़े गिनाती है, किसान सड़कों पर
वहीं, विपक्ष सरकार के दावों पर सवाल उठा रहा है. विपक्ष का कहना है कि सरकार भले ही आंकड़ों की बाजीगरी दिखाए, लेकिन आज भी हजारों किसान अपने हक के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार किसानों के नाम पर बात तो करती है, लेकिन उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: सपा के गढ़ में ओपी राजभर ने ठोकी ताल, संजय निषाद को किया दरकिनार! कहा- सभी 10 सीटों पर...
सपा के गढ़ में ओपी राजभर ने ठोंकी ताल, संजय निषाद को किया दरकिनार! कहा- सभी 10 सीटों पर...
मंगल पांडे को भारत रत्न देने की मांग का ब्रजेश पाठक ने किया समर्थन, कांग्रेस बोली- PM मोदी को...
मंगल पांडे को भारत रत्न देने की मांग का ब्रजेश पाठक ने किया समर्थन, कांग्रेस बोली- PM मोदी को...
Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू, पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा समेत किए व्यापक इंतजाम
चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू, पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा समेत किए व्यापक इंतजाम
'कमल-कमल से लुट गए तक...', BJP नेता के बदले तेवर पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज
'कमल-कमल से लुट गए तक...', BJP नेता के बदले तेवर पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
पश्चिम बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ओवैसी ने जिस…', JDU ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ओवैसी ने जिस…', JDU ने क्या कहा?
US Iran War Ceasefire: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- 'इजरायल कैंसर, बनाने वाले नर्क में जलेंगे', नेतन्याहू का आया तगड़ा जवाब
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- 'इजरायल कैंसर, बनाने वाले नर्क में जलेंगे', नेतन्याहू का आया तगड़ा जवाब
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
India Rafale Deal: राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त, फ्रांस को करना पड़ेगा ये काम
राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त, फ्रांस को करना पड़ेगा ये काम
Viral Video: घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही... दिल्ली मेट्रो में पति-पत्नी की बहस का वीडियो वायरल
घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही... दिल्ली मेट्रो में पति-पत्नी की बहस का वीडियो वायरल
Mughal Emperors Death History: अकबर से लेकर औरंगजेब तक... जानें किन-किन बीमारियों से हुई थी बेहद ताकतवर मुगल शासकों की मौत?
अकबर से लेकर औरंगजेब तक... जानें किन-किन बीमारियों से हुई थी बेहद ताकतवर मुगल शासकों की मौत?
Embed widget