एक्सप्लोरर

UP Election: परिवारवाद के आरोपों पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- जिनका परिवार ही नहीं वो क्या जानें..

 Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवारवाद के सवाल को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिनका परिवार होता है वहीं परिवार का दुख दर्द समझ सकता है.

Akhilesh Yadav In Jalaun: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने परिवारवाद के सवाल को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया है. बीजेपी (BJP) ने सपा कार्यकाल में सिर्फ एक ही परिवार का भला करने का आरोप लगाया था जिसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जिसका परिवार होता है वहीं उसका दुख-दर्द समझ सकता है. जिनका परिवार ही नहीं वो क्या जाने की दुख दर्द किया होता है. सपा अध्यक्ष ने ये बात जालौन में आयोजित जनसभा के दौरान कही. 

अखिलेश बोले जिनका परिवार नहीं...

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के नेता कह रहे हैं कि हम घोर परिवारवादी हैं, जिसका परिवार होता है, वही परिवार वालों का दुख दर्द समझता है. यह भाजपा के नेता इनके कोई परिवार नहीं है, यह क्या जानें परिवार का दुख दर्द. एक परिवार वाला ही अपना दायित्व, अपनी जिम्मेदारी समझ सकता है. एक परिवार वाला ही समझता है कि मंहगाई क्या है? यहां परिवार वाले लोग बैठे हैं जो मंहगाई को महसूस कर सकते हैं. नौजवान बेरोजगार, मंहगाई की मार को महसूस करते हैं.' दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कई जनसभाओं के दौरान सपा पर परिवार वाद का आरोप लगाया था और कहा था कि सपा का मतलब ‘स’ से संपत्ति और ‘प’ से परिवारवाद है.

बैंक के पैसे की हुई चोरी-अखिलेश

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में बैंक घोटाले का जिक्र करते हुए कहा, '2017 में नोटबंदी करके आपके पैसे को बैंको में जमा करवा लिया बाद में बैंकों से बड़े बड़े उद्योगपति पैसा लेकर भाग गये. आपके बैंक में जमा पैसे की चोरी हो गयी. अभी कुछ दिन पहले एक उद्योगपति 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ से ज्यादा रुपया लेकर भाग गया. यह पहला उद्योगपति नहीं है जो पैसा लेकर भागा हो, भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार बनी है, बड़े बड़े उद्योगपति बैंको का पैसा लेकर भाग गये.' 

सपा को मिले समर्थन से सुन्न पड़े बीजेपी नेता

अखिलेश ने सीएम योगी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'पहले चरण से गठबंधन ने बढ़त बना ली है और दूसरे चरण का जो वोट पड़ा है गठबंधन ने अपना शतक लगा लिया है. ये चुनाव तीसरे चरण का है और मैं यह कह सकता हूं कि तीसरे और चौथे चरण के बाद जो मतदान होगा उसके बाद समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में दूसरा शतक लग जाएगा. जो लोग गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, वह नेता और उनके समर्थक पहले चरण के बाद ही ठंडे पड़ गये हैं. जो समर्थन हमको मिल रहा है उससे भाजपा के नेता सुन्न पड़ गये हैं' आपको बता दें कि जालौन में तीसरे चरण में मतदान होना है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सिराथू में रिश्तों की अनूठी जंग, केशव प्रसाद मौर्य हैं बेटे तो पल्लवी भी कर रही हैं बहू होने का दावा

Taj Mahal: संदल की रस्म से ताज की चादरपोशी तक, जानिए- ताजमहल में मनाए जाने वाले उर्स की दिलचस्प रस्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget