एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाले बयान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'डायलॉग पर चल रही है सरकार'

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार डायलॉग पर चल रही है. सरकार को लॉ एंड ऑर्डर ठीक करना चाहिए. जो अपना डीजीपी नहीं बना पा रही, उनसे कानून व्यवस्था की क्या उम्मीद की जाए.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधा है. मंगलवार को विधानसभा पहुंचे अखिलेश ने कहा कि "मैं कई बार ये कह चुका हूं कि जब से बीजेपी सरकार आई है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट ने भी समय- समय पर सरकार को लताड़ा है और ये तक कह दिया कि यूपी में क्या जंगल राज चल रहा है."

अखिलेश यादव वे कहा कि सरकार कहती है कि "अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे, जिस तरह से फिल्मों में डायलॉग मारे जाते हैं, ये सरकार डायलॉग से चल रही है. जिस सरकार का परमानेंट डीजीपी ना हो, एक ही अधिकारी पर इंटेलिजेंस हो, एक ही अधिकारी पर सब कुछ हो, उसके बाद कैसे उम्मीद कर सकते हो कि प्रशासन सही खबर मुख्यमंत्री तक पहुंचायेगा. जब एक अधिकारी के पास सब कुछ होगा तो आखिरकार ये सूचना कोई क्यों रोक रहा है. जब पुलिस प्रशासन ही सरकार को खुश करने में लगा है तो डायलॉग और नफरत फैलाकर लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं हो सकता है."

कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने अमेठी में डबल मर्डर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि "ये पहली घटना नहीं है, अमेठी, इलाहाबाद कई जगहों से ऐसी सूचनाएं आ रही है. जिसमें डबल ट्रिपल मर्डर हो रहे हैं. क्या उनका भी एनकाउंटर करेगी सरकार. यही मैंने सदन में कहा कि सरकार को टॉप 10, टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करनी चाहिए. सरकार जब यह कहती मिट्टी में मिला देंगे तो फिर सूची जारी करने में दिक्कत क्या है."

सपा नेता ने कहा कि सवाल ये है कि सरकार डायलॉग पर चल रही है. सरकार को लॉ एंड ऑर्डर ठीक करना चाहिए. जो अपना डीजीपी नहीं बना पा रही, लॉ एंड ऑर्डर बेहतर होने की उनसे क्या उम्मीद करेंगे. ये तो अधिकारी सरकार तक सारे इंफॉर्मेशन नहीं जाने दे रहे, इसलिए मुख्यमंत्री डायलॉग मारते हैं.

वायरल तस्वीर पर कही ये बात

उमेश पाल हत्याकांड के मास्टरमाइंड के साथ तस्वीर पर सपा नेता ने कहा कि तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है. कल जब हम लोग खाना खा रहे थे तो हमारी तस्वीर मुख्यमंत्री के साथ थी. अगर मुख्यमंत्री ने अपने केस वापस न लिए होते तो सोचें आप क्या चला रहे होते. ये सोशल मीडिया का जमाना है कोई भी आता है, फोटो खिंचवाता है. आपने आधी फोटो देखी है, लाने वाला भी उस फोटो के अंदर है, जिसने मिलाया वो फोटो के अंदर है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'तू-तड़ाक' पर अखिलेश यादव ने दिया सीएम योगी जवाब, कहा- 'पिता के बारे में कोई कुछ कहेगा तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget