एक्सप्लोरर

BJP में जाने के दावे के बीच अखिलेश यादव के करीबी बोले- 'सपा को खून पसीने से सींचा, बूथ हारने वाले दे रहे ज्ञान'

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगते हुए नजर आ रहा है. इसके संकेत बीते कई दिनों से मिल रहे थे.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में नाराज नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. अब समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री नारद राय के पार्टी छोड़ने की चर्चा है. हालांकि अभी तक उनके सपा छोड़ने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन उनके बीजेपी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इस उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट किया है.

पूर्व मंत्री ने अपने एक पोस्ट में लिखा, 'जनेश्वर जी, नेता जी के आदेश पर सपा को खून पसीने से सींचा, परिवार छोड़ पार्टी हित सर्वोपरि समझा. आज, बूथ हारने वाले नए नए नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी  को मंच पर को ज्ञान दे रहे थे. राजनारायण जी का वंशज हूँ, अपमान ना सहा है, ना सहूँगा! समाज के लिए कुछ भी करूँगा. नेता जी को सदा नमन.'

इससे पहले उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कह रहे है कि 2022 के विधान सभा चुनाव में जो लोग गद्दारी किए है उन्हें भूल जाइए. बात बने या बिगड़े मैं नहीं जानता. मैंने पहले भी कहा था ना किसी को धोखा दिया हैं और ना धोखेबाजो को पनाह दिया हैं. समर्थन हो या विरोध दम है तो सामने से करो.

Lok Sabha Election 2024: BJP और सपा के रणनीतिकारों की टेंशन, दोनों ओर की खलबली, बन गई अबूझ पहेली

तलवे चाटने के लिए नहीं की राजनीति- नारद राय
उन्होंने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, 'माफ कीजिएगा, मैने राजनीति में तलवा चाटने का काम नहीं किया हैं. अपने नेतृत्व को विश्वास में लेकर और आप लोगों का आशीर्वाद लेकर अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष करके किया हैं. जब तक जिन्दा रहूँगा लड़ता रहूँगा.'

गौरतलब है कि नारद राय को भी सपा का बलिया सीट से टिकट का दावेदार माना जा रहा था. लेकिन सपा ने सनातन पांडेय को टिकट दिया है. इस वजह से नारद राय के नाराज होने की अटकलें काफी चल रही हैं. सूत्रों की मानें तो नारद राय आगामी 29 मई को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget