एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में सपा को झटका, जिलाध्यक्ष नेता जयवीर सिंह बीजेपी में शामिल

निकाय चुनाव में सपा में चल रही रार और आपसी तकरार किसी से छिपी नहीं थी. सपा को अलविदा कह भाजपाई हुए चौधरी जयवीर सिंह जो कहानी बयां कर रहें हैं वो सपा मुखिया अखिलेश यादव को टेंशन में डाल रही हैं.

Jayveer Singh Join BJP: मेरठ में समाजवादी पार्टी को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है. इसको लेकर सपा बीजेपी पर हमलावर हो गई है. जबकि बीजेपी भी पलटवार करने में पीछे नहीं है. मेरठ से शुरू हुई ये हलचल लखनऊ तक भी सुनाई दे रही है और सपा भाजपा में जुबानी घमासान शुरू हो गया है

निकाय चुनाव में सपा में चल रही रार और आपसी तकरार किसी से छिपी नहीं थी. सपा को हार मिली, लेकिन अंदरूनी कलह इस कदर बढ़ती चली गई कि सपा जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह को अखिलेश यादव की साइकिल की सवारी छोड़ना ज्यादा बेहतर लगा और बीजेपी की नीतियां उनके मन को भा गई. सपा को अलविदा कह भाजपाई हुए चौधरी जयवीर सिंह जो कहानी बयां कर रहें हैं वो सपा मुखिया अखिलेश यादव को टेंशन में डाल रही हैं.

चौधरी जयवीर सिंह को सपा जिलाध्यक्ष बनाया गया था

दरअसल, निकाय चुनाव से पहले ही चौधरी जयवीर सिंह को सपा जिलाध्यक्ष बनाया गया था. सपा विधायक शाहिद मंजूर से उनका छत्तीस का आंकड़ा किसी से छिपा नहीं. पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भी उनके विरोध में थे. सपा मेरठ में कई खेमों में बंटी है और जब सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को मेरठ से महापौर चुनाव लड़ाया गया तो भी ये खेमेबंदी और बढ़ गई. सपा विधायक रफीक अंसारी, सपा विधायक शाहिद मंजूर, आरएलडी विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक योगेश वर्मा खुलकर सीमा प्रधान की मुखालफत करते रहे. यहां तक कि अखिलेश यादव के रोड शो में भी ये नाराज विधायक नहीं पहुंचे.

नतीजा सीमा प्रधान न सिर्फ चुनाव हारी बल्कि तीसरे नंबर पर पहुंच गई और पार्टी की किरकिरी हुई. अब इस हार के बाद और सपा में चल रही अंदरूनी कलह से नाराज सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह सपा छोड़ भाजपाई हो गए. सपा में इस बगावत से लखनऊ से दिल्ली तक हलचल मचा डाली, क्योंकि सपा को इससे बड़ा झटका लगा. जयवीर के पार्टी छोड़ने के बाद उनके पार्टी से निष्कासन का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसपर 11 जून अंकित है, अब ऐसा था तो ये पत्र 11 से अब तक कहां छिपा  रहा. हालांकि सपा विधायक शाहिद मंजूर अब जयवीर सिंह को हल्का फुल्का नेता बताकर अपना दर्द छिपा रहे हैं और ये कटाक्ष भी कर रहे हैं की शायद बीजेपी का दिवालिया निकल गया जो इस पावरफुल आदमी की जरूरत पड़ गई.

ईसके बाद कई नेताओं के बयान आने लगे.

शाहिद मंजूर, सपा विधायक

अब सपा विधायक शाहिद मंजूर की बात बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई को चुभ गई. उन्होंने कह डाला कि शाहिद मंजूर से ये उम्मीद नहीं थी.  अगर जयवीर हल्के फुल्के थे तो फिर क्या सपा में जिलाध्यक्ष ऐसे ही बनाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि एक एक कार्यकर्ता कीमती है और अभी तो देखिए कितने झटके पर झटके सपा को लगेंगे.

 डॉ लक्ष्मीकांत वाजपई, राज्यसभा सांसद, बीजेपी

अब सपा की सहयोगी आरएलडी भी बीजेपी के इस झटके से परेशान है कि अगर सपा का जिलाध्यक्ष ही बीजेपी तोड़ लेगी तो 2024 में क्या होगा. हालांकि बात संभालते हुए आरएलडी नेता बस इतना कह रहें हैं जिसका जहां मन है वहां चले जाओ, हम क्या कहें.

नरेंद्र खजूरी, आरएलडी वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ।

सपा और आरएलडी के नेता कुछ भी कहें लेकिन इतना तय है कि सपा को घेरने के लिए बीजेपी को बड़ा मौका जरूर मिल गया है और अखिलेश के सिपाही यूही पाला बदलते रहे तो क्या होगा.
सपा जिलाध्यक्ष रहे जयवीर सिंह का साइकिल की सवारी छोड़ना और बीजेपी ज्वाइन करना महज इत्तेफाक नहीं है, बल्कि सपा में गहरी होती गुटबाज़ी और उसपर लगाम न लग पाना बड़ी वजह है. सपा के नेता अब कुछ भी कहें लेकिन 2024 से पहले ये अखिलेश यादव की टीम को बड़ा झटका है, अब अखिलेश इससे क्या सबक लेंगे और पार्टी में बढ़ती बीजेपी की घुसपैठ कैसे रोकेंगे इस पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि यही हाल रहा तो पश्चिम में बदलाव की उम्मीद को बड़ा झटका लग सकता है.

यह भी पढ़े: अखिलेश यादव बोले- 'सपा की रेड पावर BJP के लिए रेड जोन', अब मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget