एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने यूपी के बजट को बताया 'बड़ा ढोल', कहा- आवाज ज्यादा लेकिन अंदर से खाली

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बजट को पूरी तरह खाली बताया और कहा कि इसमें किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं है.

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को यूपी का बजट पेश कर दिया. ये आठ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है. योगी सरकार इसके लिए अपनी पीठ थपथपा रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर पलटवार किया है. सपा अध्यक्ष ने इस बजट को पूरी तरह खाली बजट बताया और कहा कि इसमें किसानों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है. इस बजट से व्यापारियों और बेरोजगारों की चिंता बढ़ गई है. 

सपा अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा- 'ये बजट नहीं बड़ा ढोल है, जिसमें आवाज़ तो बहुत है पर अंदर से खाली है. ये बजट खोखला बजट है. इस बजट का झोला खाली है. जनता को लग रहा है बजट आया ही नहीं… वो पूछ रही है… ‘प्रवचन’ तो आ गया बजट कब आएगा? बजट देखकर… किसानों की उम्मीद का खेत सूख गया है. बजट देखकर… महिलाओं के माथे पर घर चलाने की चिंता की लकीरें और बढ़ गयी है. 

अखिलेश यादव ने बजट पर साधा निशाना
बजट देखकर… बेरोजगारों की आंखों के आगे अंधेरा छा गया है. बजट देखकर… व्यापारियों, कारोबारियों और दुकानदारों पर मंदी की मार और गहरा गयी है. बजट देखकर… भाजपा के मंत्री और विधायकों के गले सूख गये हैं क्योंकि अपने विभागों और विधानसभाओं में तो उन्हें ही महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी से जूझ रहे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. बजट देखकर… बुनकरों का ताना-बाना रूक गया है… हथकरघे ख़ामोश हो गये हैं…बजट देखकर… जनता पूछ रही है: जुमला मंत्रालय को कितना बजट दिया गया है.'

इससे पहले सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस बजट को खोखला करार दिया था. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी सेकेंड लास्ट बजट था. अब एक और बजट पेश होगा और फिर हमे नई सरकार चुनने का मौका मिलेगा. ये बिना विजन के बजट लाए हैं. जिसमें सरकार का कोई रोडमैप तय नहीं था. सरकार जो ये दावा कर रही है कि ये सबसे बड़ा बजट है इसका कोई मतलब नहीं है क्यों हर बजट पिछले बजट से ज्यादा होगा. 

UP Budget 2025: योगी सरकार ने किस विभाग को दिया कितना बजट, यहां देखें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे UP चुनाव! बोले- 'अब सीधा CM पद की शपथ लूंगा'
अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे UP चुनाव! बोले- 'अब सीधा CM पद की शपथ लूंगा'
बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर के ऐलान से भड़के मौलाना रजवी, बोले- फैसला वापस लें
बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर के ऐलान से भड़के मौलाना रजवी, बोले- फैसला वापस लें
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget