एक्सप्लोरर

यूपी: वेब सीरीज पर विवाद के बाद बोले अखिलेश यादव- बीजेपी सरकार करा रही 'तांडव'

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर यूपी के गोंडा जिले में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि किसानों, नौजवानों के सवालों का जवाब न देना पड़े इसलिए बीजेपी सरकार तांडव करा रही है.

लखनऊः सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर यूपी के गोंडा जिले में पहुंचे थे. जहां पर सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह उनका स्वागत किया गया. उसके बाद जिले में नवाबगंज के बल्लीपुर में पूर्वमंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के आवास पर पत्रकारों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बात करते हुए श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये विहिप के समर्पण निधि अभियान पर सवाल उठाए.

राम मंदिर पर बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए कहा बीजेपी के इशारे पर किसान मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिये अभियान चल रहा है. उन्होने समर्पण निधि अभियान को चंदा अभियान बताया है. वहीं अयोध्या जाने के सवाल पर अखिलेश का कहना है कि 'राम सबके हैं. हम वैदिक धर्म को मानने वाले लोग हैं. पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.'

कोरोना वैक्सीन पर लिया यू-टर्न

वैक्सिन पर पूछे गए मीडिया के सवाल पर अखिलेश यादव ने यूटर्न लेते हुए कहा है कि उन्हें डाक्टरों पर भरोसा है लेकिन यूपी सरकार पर नहीं है. उनका कहना है कि बीजेपी को बहुत जल्दी हैं तो पहले उनके सब लोग कोरोना वैक्सीन लगवा लें. एक साल बाद हम समाजवादी लोग सबको फ्री लगवायेंगे.

बीजेपी पर लगाया राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप

अखिलेश ने कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा 'सरकार बताए कि गरीबों को कब तक फ्री वैक्सीन लगेगी.' वहीं अखिलेश यादव ने सपा नेताओं पर दर्ज हुए मुकदमे पर कहा कि 'बीजेपी राजनीतिक षड्यंत्र करके इस तरीके से मुकदमे दर्ज करा रही है और लोगों को परेशान कर रहे हैं. आजम खान पर मुकदमा दर्ज हुआ क्योंकि उन्होंने यूनिवर्सिटी खोल दी और इस तरीके से योगी सरकार गलत तरीके से मुकदमे दर्ज करा कर लोगों को परेशान कर रही मौजूदा साल लगातार फर्जी एनकाउंटर करवा रही है.'

बीजेपी सरकार करा रही तांडव

अखिलेश यादव ने कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को बधाई देते हुए कहा है कि पात्र किसानों को MSP का लाभ मिलेगा या नहीं देश के सामने यह बड़ा सवाल है. समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में है. वहीं वेब सीरीज तांडव पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि किसानों, नौजवानों के सवालों का जवाब न देना पड़े इसलिए बीजेपी सरकार तांडव करा रही है.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि 'चुनाव में छोटे दलों के कोई परहेज नहीं होगा लेकिन सपा किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी.' वहीं चाचा शिवपाल के सवाल पर कहा कि कुछ बीच का रास्ता निकाला जाएगा इसी लिए छोटे दल से समर्थन सपा लेगी.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी को बनाया गया सोमनाथ मंदिर न्यास का अध्यक्ष, मोरारजी देसाई के बाद दूसरे प्रधानमंत्री

चम्बल एक्सप्रेस: जहां कभी चलती थी डकैतों की हुकूमत, वहां दौड़ेंगे 100 किलोमीटर की रफ़्तार से वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget