एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बीजेपी लगातार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

UP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा जुड़ाव उनसे भावनात्मक रूप से है और अभी हमें कोई भी न्योता भी नहीं मिला है, हम लोग लोहिया वादी हैं और हमारी विचारधारा अलग है.

Farrukhabad News: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) फर्रुखाबाद के कायमगंज कस्बा पहुंचे, जहां समाजवादी पार्टी के नेताओं के परिवारों में हुई मौत पर श्रद्धांजलि देने उनके परिवार के साथ मौजूद रहे. समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इजहार आलम खान और डॉ हरवेश शाक्य की मौत पर अखिलेश यादव ने परिवार वालों के साथ उनका दुख बांटा. इसी के साथ देश के प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि दी. 

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मां तो मां होती है और वह पहली टीचर होती है. आज हम सब यहां अपनी-अपनी माताओं की वजह से खड़े हैं. वहीं उन्होंने ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी सरकार पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त कर रही है. आगे चलकर यह दलित वर्ग का भी आरक्षण समाप्त करने का प्रयास करेगी. 

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ये कहा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा जुड़ाव उनसे भावनात्मक रूप से है और अभी हमें कोई भी न्योता भी नहीं मिला है, लेकिन हम लोग लोहिया वादी हैं और हमारी विचारधारा अलग है. समाजवादी पार्टी की भी यात्राएं शुरू होंगी और राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस की राजनीतिक यात्रा है. 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी लगातार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है और उन पर फर्जी मुकदमे कायम कर रही है. इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है. वहीं कानपुर के समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हम महाराजगंज मिलने जाएंगे तब उनको लखनऊ भेज दिया जाएगा. यह सरकार लगातार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है. लगातार फर्जी मुकदमे भी कायम कर रही है. समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें:-

Year Ender 2022: यूपी के लिए कई मायनों में खास रहा साल 2022, योगी सरकार ने जनता को दिए कई तोहफे, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget