एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव को एक दिन में दो बड़े झटके, क्या सपा के 'मिशन 80' पर पड़ेगा असर?

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने आजम खान को दो साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है.

UP News: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां हर पार्टी अपनी तैयारी में जुटी हुई है, वहीं आज शनिवार (15 जुलाई) को समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को दो बड़े झटके लगे हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव जहां पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं वहीं सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. इसके अलावा  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में  कोर्ट ने दोषी करार करते हुए दो साल की कैद की सजा सुनाई है.

सपा के मिशन 80  पर पड़ेगा असर?

अखिलेश यादव जहां यूपी की 80 सीटों पर जीत का दावा करते हुए बीजेपी को हराने की बात करते हैं. वहीं अब इन दो बड़े झटकों को लेकर अखिलेश के मिशन 80 पर भी काफी असर पड़ेगा. क्योंकि माना जा रहा है कि दारा सिंह चौहान बीजेपी में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. मऊ समेत 20 जिलों में दारा सिंह चौहान का काफी असर है और वह पूर्वांचल की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. बता दें कि दारा सिंह चौहान यूपी में पिछली बीजेपी सरकार में मंत्री थे और उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा देकर सपा का दामन थामा था.

हालांकि अब मऊ जिले की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय ने त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है. विधानसभा अध्‍यक्ष को भेजे पत्र में चौहान ने लिखा, ''मैं दारा सिंह चौहान मऊ जिले की घोसी सीट-354 से विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं.''

आजम खान को न्यायिक हिरासत में लिया

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने आजम खान को दो साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. हेट स्पीच मामले में एलपी-एमएलए कोर्ट का फैसला आने पर दोषी पाए गए आजम खान को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में ले लिया गया.

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दारा सिंह का इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget